रोहित को उपकप्तानी से हटाना चाहते थे विराट, चयनकर्ताओं को बताई थी यह वजह

281
Virat wanted to remove Rohit from the vice-captaincy, told this reason to the selectors
भारतीय कप्तान कोहली ने चयनकर्ताओं को रोहित की उम्र का हवाला दिया था।

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की तरफ बढ़ रही है। मालूम हो कि विराट कोहली पिछले कुछ मैचों से अच्छा नहीं कर पा रहे है। जीत का औसत भी घट रहा है। इस वजह से विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। वे टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अपने पद से हट जाएंगे। इस खबर के बाद एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक विराट रोहित शर्मा को उपकप्तानी के पद से हटाना चाहते थे। इसको लेकर वे चयनकर्ताओं के पास भी गए थे।

विराट ने यह दिया था तक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय कप्तान कोहली ने चयनकर्ताओं को रोहित की उम्र का हवाला दिया था। उन्होंने कहा था कि रोहित अब 34 साल के हो गए हैं। ऐसे में उपकप्तानी नए खिलाड़ियों को सौंपी जानी चाहिए। उन्होंने चयनकर्ताओं से बातचीत में केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों का नाम भी लिया था।

विराट ने वनडे में उपकप्तानी का पद राहुल और टी-20 में पंत को सौंपने की बात कही थी। हालांकि, बीसीसीआई को उनका यह प्रस्ताव पसंद नहीं आया था। बोर्ड का मानना था कि विराट अपना उत्तराधिकारी नहीं चाहते थे। हालांकि, पिछले साल नवंबर में आईपीएल के दौरान रोहित के चोटिल होने के बाद राहुल को सीमित ओवरों के क्रिकेट का उपकप्तान जरूर बनाया गया था।

विराट-रोहित में पहले भी कई विवाद हुए

आपकों बता दें कि विराट और रोहित के बीच पिछले कुछ सालों में कई बार विवाद की बातें सामने आ चुकी हैं। 2019 वर्ल्ड कप से पहले और इसके दौरान भी ऐसी खबरें आई थीं कि विराट और रोहित एक—दूसरे से बातचीत नहीं करते। हालांकि, हेड कोच रवि शास्त्री ने इसका खंडन किया था और ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया था।

इसके बाद रोहित के विराट को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की बात भी सामने आई थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित टीम के साथ रवाना नहीं होने पर भी विराट ने उनके खिलाफ बयानबाजी की थी।

विराट ने कहा था कि रोहित सीनियर क्रिकेटर हैं। जब बाकी खिलाड़ी हमारे साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रहे, तो रोहित क्यों नहीं आ सकते। उस वक्त भी विराट और रोहित में विवाद की बातें सामने आई थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि विराट रोहित को टीम में नहीं रखना चाहते। हालांकि, रोहित ने तीसरे टेस्ट से टीम में वापसी की और अपनी शानदार पारियों से सारे फैंस का मन मोह लिया था।न्यूज एजेंसी ने यह भी बताया है कि टीम इंडिया में सभी खिलाड़ी विराट को समर्थन नहीं करते हैं। इसमें ज्यादातर जूनियर खिलाड़ी शामिल हैं। वे जूनियर खिलाड़ियों का बीच में ही साथ छोड़ देते हैं। एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि संवाद को लेकर विराट के साथ समस्याएं हैं।

विराट के बाद यह हो सकते है कप्तान

विराट के कप्तानी छोड़ने पर रोहित शर्मा को टी-20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। अगले साल भारत को एक और टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। ऐसे में रोहित जैसे मजबूत कंधों पर जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं उपकप्तान की रेस में केएल राहुल और ऋषभ पंत हैं।  राहुल पिछले तीन साल आईपीएल में पंजाब फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं पंत को इस साल आईपीएल का कप्तान बनाया गया है। उनकी कप्तानी में दिल्ली टीम अच्छा भी कर रही है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव भी इस रेस में हैं।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here