हरियाणा में श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगने से आठ जिंदा जले, कई झुलसे

हरियाणा। हरियाणा में शुक्रवार रात डेढ़ बजे श्रद्धालुओं से भरी एक चलती बस में आग लगने से आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा तावडू पमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर हुआ। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।

चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। हादसे के शिकार लोग पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं जो मथुरा और वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस जांच में जुट गई है।

60 लोग थे बस में सवार

बस में सवार पीड़ित श्रद्धालुओं ने बताया कि शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस किराए पर कर बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। बस में 60 लोग सवार थे जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे। शुक्रवार-शनिवार की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देर रात डेढ़ बजे के करीब बस में आग की लपटें दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि वह आगे की सीट पर बैठी हुई थीं। किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाल लिया गया।

बाइक सवार ने चालक को बताया

घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि देर रात करीब 1:30 बजे एक चलती बस में उन्हें आग की लपटें दिखाई दीं। चालक को आवाज देकर बस रोकने को कहा लेकिन बस नहीं रुकी। फिर एक युवक ने बाइक से बस का पीछा किया और चालक को आग लगने सूचना दी। इसके बाद बस रुकी लेकिन तब तक बस में आग काफी तेज हो चुकी थी।ग्रामीणों की सूचना पर जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी, तब तक पूरी बस आग की लपटों में घिर गई थी। आग बुझाने के बाद घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पातल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने आठ को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकियों का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर