देवर ने भाभी के साथ की हैवानियत, विरोध करने पर दी खौफनाक सजा

330
Brother-in-law did cruelty to sister-in-law, gave a terrible punishment for protesting
पीड़िता ने फोन से पूरा माजरा अपने मायके वालों को बताया तो उनके होश उड़ गए।

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले में एक महिला से उसके देवर ने हैवानियत की हदें पार कर दी। उसके जुर्म से तंग आकर महिला ने जब इसकी शिकायत ससुराल वालों से की तो उन्होंने उल्टा उसी पर बदचलन होने का आरोप लगाया और सजा दे दी। ससुराल वालों ने महिला का बाल काट दिया, उसे तरह—तरह से परेशान किया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर ससुराल वालों के जुर्म की दास्ता सुनाई तो पुलिस वालों ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

यह मामला मुरादाबाद अजीमनगर थाना क्षेत्र एक गांव का है। यहां की रहने वाली महिला की शादी एक साल पहले गांव के ही एक युवक से हुई थी। परिवार चलाने के लिए उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है, आरोप है कि बुधवार की रात महिला कमरे में अकेले सो रही थी, इसी दौरान उसका देवर कमरे में आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके दुष्कर्म किया। सुबह जब महिला ने इसकी जानकारी ससुराल वालों को दी तो ससुराल वालों ने उसकी मदद करने की जगह उस पर ही बदचलन होने का आरोप लगाते हुए उसके बाल तक काट डाले, उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता ने फोन से पूरा माजरा अपने मायके वालों को बताया तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद मायके लोग वहां पहुंच गए और जमकर हंगामा हो गया। फिर मायके वालों के साथ पीड़िता अजीमनगर थाने पहुंची और पुलिस को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें…

यूपी में बारिश से अब तक 38 लोगों की मौत, दो दिन तक चलेगा झमाझम का दौर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here