बंधन बैंक का कुल कारोबार 2.5 लाख करोड़ के पार

बिजनेस समाचार: बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 की अंतिम तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। बैंक का कुल कारोबार 20% बढ़कर 2.60 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ। कुल डिपॉज़िट में बैंक की खुदरा हिस्सेदारी अब लगभग 70 प्रतिशत है। पिछली तिमाही में दर्ज उत्साहजनक वृद्धि इसके वितरण, व्यावसायिक दक्षता और अनुकूल परिचालन वातावरण में विस्तार के कारण हुई है।

वित्त वर्ष ’24 की चौथी तिमाही के दौरान बैंक ने देश भर में 50 शाखाएं खोलीं। बैंक अब भारत में 6,300 बैंकिंग आउटलेट के ज़रिये 3.35 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। बंधन बैंक में कार्यरत कर्मचारियों की कुल संख्या अब लगभग 76,000 है। वित्त वर्ष ’24 की चौथी तिमाही के दौरान, बैंक की डिपॉज़िट पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 25 प्रतिशत बढ़ी। कुल डिपॉज़िट बुक अब 1.35 लाख करोड़ रुपये का है जबकि कुल एडवांस 1.25 लाख करोड़ रुपये है।

ग्राहकों का रखा ध्यान

चालू खाता और बचत खाता (कासा) अनुपात कुल डिपॉज़िट बुक के मुकाबले 37 प्रतिशत से ऊपर है। पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर), जो बैंक की स्थिरता का संकेतक होता है, वह 18.3 प्रतिशत है और यह नियामक आवश्यकता से काफी अधिक है।बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, चंद्र शेखर घोष ने बैंक के प्रदर्शन के बारे में कहा, “वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही हमारे कारोबार में आई तेज़ी का प्रमाण है। हमने प्रमुख मापदंडों में स्थिरता और वृद्धि दर्ज की है। इस तिमाही में बैंक ने अपने मुख्य नेतृत्व को भी मज़बूत किया। बंधन बैंक अपने कर्मचारियों की प्रतिबद्धता से निर्मित हुआ है और इसकी प्रतिशत फलता इसके ग्राहकों के विश्वास पर टिकी है। प्रौद्योगिकी, कर्मचारी और प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान के साथ-साथ ये आधारशिलाएं बंधन बैंक 2.0 के विकास पथ को आगे बढ़ाएंगी। “

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours