गाजियाबाद: अवैध शक में पत्नी को जगाया और मौत की नींद सुला दिया, तीन घंटे बाद पकड़ा गया

150
Ghaziabad: Wife woken up on illegal suspicion and put her to death, was caught after three hours
पहले बेसबाल के बल्ले से उसका सिर फोड़ा और फिर चुनरी से गला घोंट दिया। उसके मर जाने की पुष्टि होने पर वह घर से भाग निकला।

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के मिसलगढ़ी क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। सोमवार सुबह करीब चार बजे 24 वर्षीय टीना की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद मृतका के पति गौरव 26 को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसे टीना के किसी से प्रेम संबंध होने का शक था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उसके शराब पीकर आने पर झगड़ा भी करती थी। इसलिए, गुस्से में आकर उसको जान से मार दिया। पहले बेसबाल के बल्ले से उसका सिर फोड़ा और फिर चुनरी से गला घोंट दिया। उसके मर जाने की पुष्टि होने पर वह घर से भाग निकला।

पुलिस ने बताया कि सुबह सात बजे एक युवक ने फोन से सूचना दी कि गोविंदपुरम के पार्क में गौरव नाम का शख्स बेहोश पड़ा है, उसके कपड़े खून से लथपथ हैं। वह पत्नी की हत्या करके आया है। सूचना देने वाला युवक गौरव का परिचित था। वह उसे इस हालत में देख पहले उसके घर ही गया था।उसने गौरव के परिवारवालों को बताया कि वह पार्क में बेहोश पड़ा है।

घर वाले हुए फरार

पुलिस ने गौरव को पार्क से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि टीना से उसकी शादी नौ महीने पहले दिसंबर 2021 में हुई थी। उसे महसूस होता था कि टीना उसे प्यार नहीं करती, जबकि उसके छोटे भाई का बहुत ख्याल रखती है। इसीलिए उसे शक था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। एनएच.9 स्थित एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कृष्णम नाम से कैफे चलाने वाले गौरव ने पुलिस को बताया कि वह टीना से अलग होना चाहता था। इसके लिए दो दिन पहले घर से भागकर जयपुर चला गया था। परिवार के लोग वहीं पहुंच गए और रविवार को वहां से ले आए। वह रात को ही पहुंचा था। उसने शराब पी रखी थी।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here