सात साल की उम्र में मां से बिछड़ा बच्चा 29 साल बाद जब मां से मिला तो फूट पड़ी आंखों से अश्रुधारा

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर से एक ऐसी कहानी सामने आई है,जिसे पढ़कर किसी के भी आंखों से आंसू निकल पड़े। यहां एक से एक बच्चे को कुछ बदमाशों ने एक 7 साल के बच्चे का अपहरण करके उसे मुंबई ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद सात साल का बच्चा 22 साल तक इधर—उधर भटकता रहा, लेकिन उसे अपने गांव और अपनों का नाम नहीं याद आ रहा था। एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की मदद से जब वह 29 साल की उम्र में अपनी मां से मिला तो उसके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकल रहे थे, बस मां— बेटे की आंखों से आंसू निकल रहे थे, ​पढ़िए यह मां— बेटे के मिलन की अनोखी कहानी।

शेल्टर होम में की पढ़ाई

यह कहानी शुरू होती है आज से 22 साल पहले एक सात वर्षीय बच्चे का अपहरण करके कुछ बदमाश उसे मुंबई ले जाकर रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। अब एक छोटा बच्चा अपनों ​से बिछड़ कर सुध— बुध खो बैठा, कई दिनों तक भूखे प्यासे स्टेशन पर भटकता रहा। इस बीच उसे एक दंप​त्ती ने दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। वह दिल्ली पहुंचकर स्टेशन पर भीख मांग कर गुजारा करने लगा।

पुलिस ने उसे उठाकर एक अनाथालय भेजा, जहां दसवीं क्लास तक उसने पढ़ाई की। इस बीच उसे सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के बालाचोर और घुमावती गांवों का नाम उसे मुश्किल से याद रह रहा था। इसके अलावा उसे बैलगाड़ी और कोल्हू जैसी चीजें ही याद आ रही थीं। 18 साल की उम्र में उसने गाजियाबाद में एक शेल्टर होम में काम करना शुरू कर दिया, जहां उसकी मुलाकात हरियाणा के एक पुलिस सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार से हुई।ऐंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में कार्यरत सब इंस्पेक्टर ने उसकी मदद शुरू की और वह बिछड़ने के 22 साल के बाद घर पहुंच गया।

मां ने दिया धन्यवाद

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि’अमित असल में बाला चौक नामक जगह को बालाचोर बोल रहा था। काफी खोजने पर यही जगह मुझे मुजफ्फरनगर में इसी जगह पर कोल्हू और बैल सब मिल गए।’इसी महीने 19 मई को घर पहुंचे अमित अपनी मां से मिलकर रो पड़ा। दोनों मां-बेटे 22 साल के बाद मिले तो गले मिलकर आंसुओं और भावनाओं का ज्वार फूट पड़ा।

अमित और उसके परिजन सब इंस्पेक्टर राजेश को धन्यवाद देते नहीं थक रहे हैं। दरअसल बचपन में ही उसकी मां सुनीता देवी और पिता जग्गू सिंह अलग हो गए थे। बच्चा अपने ननिहाल में बालाचोर में रहने लगा था। मां की दोबारा शादी हो गई और कुछ दिन बाद पिता उसे लेकर अपने साथ चले गए। इसी दौरान उसका अपहरण हो गया। 22 साल बाद जब बेटा मां से मिला तो मां की आंखों से आंसू ​निकल पड़े मां ने पुलिस सब इंस्पेक्टर को दिल से धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria