जेठ का पहला बड़ा मंगल आज: मंदिरों में सुबह से लगी बजरंग बली के भक्तों की कतार, गली मोहल्ले में भंडारे

लखनऊ। श्रीराम भक्त हनुमान को समर्पित जेठ माह का पहला बड़ा मंगल आज है। आज पूरे देश में प्रभु के भक्तों की कतार सुबह से मंदिरों में लगनी शुरू हो गई। पूरे दिन भंडारें का आयोजन चलेगा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तो बड़े मंगल का बड़ा महत्व होता है। हर गली और मंदिर में भंडारे का आयोजन होता है। श्रद्धालु राहगीरों के लिए खाने पीने के साथ ही शीतल पेय पदार्थ की व्यवस्था करते है। भक्तों के उत्साह का आलम यह रहा कि सोमवार रात 12 बजे से ही दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। हनुमान सेतु मंदिर में रात 12 बजे बजरंग बली की आरती हुई और बड़ी संख्या में भक्तों ने अपने आराध्य देव के दर्शन किए।

First big Mangal of Jeth today, queue of devotees of Bajrang Bali started in the temples since morning, Bhandaras in the streets
श्रद्धालु राहगीरों के लिए खाने पीने के साथ ही शीतल पेय पदार्थ की व्यवस्था करते है।

रात 12 बजे से लगी कतार

राजधानी के अलीगंज का नया हनुमान मंदिर में भक्तों ने शाम से ही डेरा डालना शुरू कर दिया था। रात 12 बजे दंडवत करते भक्तों ने महावीर के दरबार में हाजिरी लगाई। इसी प्रकार प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया, सोमवार रात 12 बजे ही मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया। मंगलवार को रात 12 बजे तक बाबा के दर्शन होंगे। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि प्रवेश परिक्रमा पथ से होगा। हनुमान सेतु मंदिर आने वालों के लिए बीरबल साहनी मार्ग स्थित उत्तरायणी मेला स्थल, कॉल्विन ताल्लुकेदार कॉलेज के गेट नंबर 2 पर चार पहिया वाहन के लिए और परिसर में स्वीमिंग पुल के पास दोपहिया वाहन खड़े करने की व्यवस्था है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.