नि:शब्द: एमपी में माता-पिता, पत्नी बच्चों समेत आठ लोगों की हत्या के बाद फंदे पर झूला घर का मुखिया

​छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा जिले में बुधवार गुरुवार दरमियानी रात एक युवक ने अपने परिवार परिवार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या के बाद खुद भी फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। इस सामूहिक हत्याकांड से हाहाकार मचा हुआ है। यह दिल दहलाने वाला सामूहिक हत्याकांड आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदलकछार में हुआ। बता दें कि इससे पहले ऐसा ही कांड यूपी के सीतापुर जिले में हुआ था, जो बाद में संपत्ति विवाद में सामूहिक हत्याकांड निकला, जिसमें भी शुरू में पूरे परिवार की हत्या के बाद मुखिया के आत्महत्या की बात सामने आई थी।

फि​लहाल अभी इस हत्याकांड के बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार के एक यवक ने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता-पत्नी बच्चे और भाई सहित अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद खुद फंदे से झूल गया। घटना रात दो-तीन बजे की बताई जा रही है माहुलझिर पुलिस मौके पर पंहुच चुकी है। पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है। छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हुए। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.