मोबाइल पर गेम खेल रहे बच्चों का कमेंट सुन महिलाओं ने पीटा, पूछने पर पिता को मार डाला

बलिया। यूपी के बलिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, यहां एक घर के सामने बैठकर पबजी गेम खेल रहे बच्चे आपस में कमेंट कर रहे ​थे, पकड़ों और मारों। महिलाओं ने सोचा वह उन पर कमेंट कर रहे है। महिलाओं ने बिना कुछ पूछे उन बच्चों को पीट दिया। शाम को जब बच्चों के पिता घर आए और महिलाओं से मारपीट का कारण पूछा तो आक्रोशित महिलाओं ने पीट— पीटकर उस युवक की हत्या कर दी। यह मामला बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा गांव का है। यहां बच्चे मोबाइल पर पबजी खेलने के दौरान पड़को-मारो कहा तो आसपास मौजूद महिलाओं ने कमेंट समझकर बच्चों की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद मजदूरी करके आए योगेंद्र ने बच्चों को मारने की वजह पूछी। इस पर महिलाओं ने योगेंद्र पर भी हमला कर दिया। ईंट-पत्थर से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

दो आरोपी गिरफ्तार

महिलााओं की मारपीट से घायल योगेंद्र को इलाज के लिए घर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने बलिया रेफर कर दिया। बलिया से डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही योगेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने मारपीट के गैर इरादतन हत्या में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की देर शाम योगेंद्र के घर के बच्चे मोबाइल पर पबजी खेल रहे थे।

गेम में ही पकड़ो, मारो बंदूक ले लो आदि बातें कर रहे थे। पड़ोस की रानी देवी व आकाश पासवान समेत अन्य लोगों को लगा कि बच्चे उन पर कमेंट कर रहे हैं। इस पर बच्चों को पीटने लगे। योगेंद्र (38) ढलाई मशीन से मजदूरी करके घर आया। उसने बच्चों को क्यों मारने का कारण पूछा। इस पर रानी के साथ अन्य महिलाओं और युवाओं ने ईंट, पत्थर, टांगी, सरिया आदि से योगेंद्र पर हमला बोल दिया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां