
2 सितंबर 2022, जौनपुर। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की तरफ से केंद्र व राज्य सरकार की किसान व खेत मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ महाराजगंज ब्लॉक का सम्मेलन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इंग्लिश मीडियम स्कूल गडेरिया अंगराह महराजगंज जौनपुर मे संपन्न हुआ। ब्लॉक सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड राजेंद्र प्रसाद यादव व संचालन कामरेड तालुकदार ने किया। ब्लॉक सम्मेलन को कामरेड जयनारायण मौर्य (जिला अध्यक्ष) का. देवनारायण मौर्य, कामरेड राजमणि मिश्र, कामरेड मिथिलेश कुमार मौर्य आदि वक्ताओं ने सम्मेलन में अपने विचार रखे। सम्मेलन की शुरुआत में किसान मजदूर का लाल झंडा अध्यक्ष के द्वारा फहराया गया तत्पश्चात अब तक जितने किसान शहीद हुए हैं उन सब की याद में शहीद बेदी पर सभी साथियों ने पुष्प अर्पित किया। संगठन का रिपोर्ट कामरेड तालुकदार ने प्रस्तुत किया तत्पश्चात एस यू सी आई (सी) सराय पडरी लोकल कमेटी इंचार्ज कामरेड अलगूराम पटेल ने प्रस्तावित ब्लॉक कमेटी महराजगंज का नाम रखें जो सर्वसम्मति से पास हुआ जिसमें अध्यक्ष कामरेड राजमणि मिश्रा उपाध्यक्ष कामरेड राजेंद्र प्रसाद यादव व कामरेड भोलानाथ सरोज, सचिव कामरेड देवनारायण मौर्य, सह सचिव कामरेड तालुकदार व कोषाध्यक्ष कामरेड रामसेवक पटेल तथा आठ कार्यकारिणी सदस्य रखे गए। कामरेड बंदना व कामरेड रिया के द्वारा क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किया गया। अंत में गगनभेदी नारों के साथ ब्लॉक सम्मेलन संपन्न हुआ।