आरा में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, चार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

615
Road Accident in 4 women dead
पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो सवार की तलाश की जा रही है। 

आरा -बिहार। बिहार के आरा जिले में शुक्रवार सुबह घर से टहलने निकली महिलाओं को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने कुचल दिया। चारों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जैसे ही चार महिलाओं की हादसे में मौत की खबर उनके घर पहुंचीं तो कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित चालक को पकड़ने की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया।

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार यह हादसा बिहार के आरा जिले के भोजपुर की है। मृतक चारों महिलाएं ओझवलियां गांव की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि चारों महिलाएं मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। वे चारों पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रहीं थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो होने के बाद चारों महिलाओं को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं की पहचान मोतीझारो देवी पत्नी वकील सिंह, मानती देवी पत्नी बड़क सिंह, उर्मिला देवी पत्नी हरि प्रसाद व सरस्वती देवी पत्नी अशोक सिंह यादव के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो सवार की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों ने लगाया जाम

चार महिलओं की मौत से ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने शवों को बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। इस वजह हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। गुस्साए लोग वाहन चालक पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई है। पुलिस मामले की छानबीन की बात कह रही है। चारों महिलाएं ओझवलिया गांव के अलग-अलग घरों की रहने वाली है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here