बिहार में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

पटना। बिहार में मंगलवार को हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए, वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल रोहतास के एक घर में खाना बनाते समय आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह लोग जिंदा जल गए, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। रोहतास प्रशासन ने अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि नहीं की है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पूरा घर जलकर राख हो गया।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया। पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मरने वालों में 30 वर्षीय पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्री, एक पुत्र मोहन कुमार तथा गर्भवती ननद 25 वर्षीय माया देवी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours