कानपुर में दोस्तों ने दी ता​लिबानी सजा, निर्वस्त्र करके पीटा, गुप्तांग से लटकाई ईंट, वीडियो किया वायरल

कानपुर। यूपी के कानपुर ​से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई यहां युवक को उसके दोस्तों ने ही तालिबानी सजा दी, पहले उसे निर्वस्त्र करके ​पीटा, उसे जलाने की कोशिश की। इसके बाद मानवता को शर्मसार करते हुए उसके गुप्तांग से ईंट बांधकर लटका दी। इस पूरे घटनाक्रम का आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशली मीडिया पर वायरल कर​ दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों से मिलने आया था किशोर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पांडुनगर में रहकर नीट की तैयारी कर रहे छात्रों ने ऑनलाइन गेम में हारे रुपये के विवाद में साथी छात्र को निर्वस्त्र कर बंधक बनाकर जमकर पीटा। इसके बाद गैस के केन में आग लगाकर उसे तपाकर तपाकर तड़पाया, इतने से भी जी नहीं भरा तो उसके गुप्तांग से ईंट बांधकर लटका दी। पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

इटावा जिले के लवेदी थानाक्षेत्र का रहने वाला युवक पांडुनगर निवासी गांव के युवकों से मिलने आया था। यहां उसने दोस्तों के साथ बाजी लगाकर ऑनलाइन एविएटर गेम खेला, जिसमें वह 20 हजार रुपये हार गया। युवकों ने रुपये मांगे तो बाद में देने की बात कही। दो दिन तक रुपये न देने पर 20 अप्रैल को आरोपियों ने उसे कमरे में निर्वस्त्र किया और बंधक बनाकर पीटा। पीड़ित को इस शर्त पर छोड़ा कि जल्द रुपये नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। जब वह रुपये नहीं दे पाया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल रहे चार से पांच अन्य छात्रों की तलाश में टीमें लगी हैं।

वीडियो किए वायरल

वीडियो को पांच हिस्सों में काटकर वायरल किया गया है। इनमें उससे बातचीत, रुपये के लेनदेन की बात, फिर बहन, पिता, भाई और किसी भी परिवार के लोगों से रुपये मंगाने को कहा जाता है। एक अन्य वीडियो में उसके इन्कार पर पीड़ित को निर्वस्त्र कर पीटा जाता है और जलाया जा रहा है। इसके बाद उसके नाजुक अंग में रस्सी बांधकर ईंट लटका दी जाती है।

इसे भी पढ़ें…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother