अखिलेश के रोड शो के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, भाजपा ने लगाया राणा प्रताप के अपमान का आरोप

मैनपुरी। गर्मी के साथ ही सियासी पारा तेजी से चढ़ रहा है। नेताओं के साथ ही समर्थकों का जोश भी हाई, इसी जोश में कुछ ऐसा काम कर रहे है,जिसका जवाब नेताओं को देना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही मैनपुरी में शनिवार की रात हुआ। यहां सपा मुखिया अखिलेश यादव का रोड शो खत्म होने के बाद कुछ युवाओं ने हंगामा किया। इस दौरान महाराणा प्रताप के मूर्ति स्थल पर चढ़कर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की और जमकर नारेबाजी। जानकारी होने पर भाजपाई भी मौके पर पहुंच गएऔर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने के बाद एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी से हंगामा करने वाले लोगों की पहचान कर रही है।

महाराणा प्रताप के अपमान का आरोप

सपा का रोड शो जब शाम को करहल चौराहा पर समाप्त हो गया। इसके बाद रोड शो में शामिल हुए कुछ युवाओं ने चौराहा पर लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थल पर जमकर नारेबाजी की और वहां पर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की।जानकारी होने के बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। सपा के लोगों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया कि सपा के गुंडो ने महाराणा प्रताप का अपमान किया है। मूर्ति के साथ भी छेड़छाड़ की है। हंगामे की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राहुल मिठास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि रोड शो खत्म होने के बाद कुछ लोगों ने मूर्ति स्थल पर चढ़कर नारेबाजी की है, झंडा लगाने की कोशिश की है।

सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान

सीसीटीवी से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान कर हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। करहल चौराहा पर सपा के रोड शो के दौरान हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 100 उपद्रवियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria