नेहा के घर आने वाली है फिर खुशी, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बेबी बंप की फोटो

564
Khushi is about to come to Neha's house again, the actress shared the photo of the baby bump on Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया अपनी अदाओं से दर्शकों के दिलों में राज करती है। भले ही इस समय फिल्मों से दूर हैं, इसके बाद भी उनके प्रशसंक कम नहीं हुए है।

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया अपनी अदाओं से दर्शकों के दिलों में राज करती है। भले ही इस समय फिल्मों से दूर हैं, इसके बाद भी उनके प्रशसंक कम नहीं हुए है। आपकों बता दें ​कि नेहा ने अंगद बेदी से शादी की है।
बॉलीवुड स्टार्स अंगद बेदी और नेहा धूपिया के घर खुशियां आने वाली हैं। दरअसल नेहा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर फैंस को इसकी जानकारी दी। नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है।

Khushi is about to come to Neha's house again, the actress shared the photo of the baby bump on Instagram
इसके अलावा नेहा ‘नो फिल्टर नेहा’ नाम का एक शो भी करती हैं। तो वहीं अंगद बेदी आखिरी बार फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ में नजर आये थे।

नेहा ने जो तस्तीवर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमे अंगद बेदी अपनी बेटी मेहर को गोद में लिए हुए हैं और नेहा के बेबी बंप पर हाथ लगाए हुए हैं। बेटी मेहर भी अपनी आने वाले भाई या बहन के लिए काफी उत्साहित लग रही हैं। नेहा धूपिया ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘हमें कैप्शन ढूंढने में दो दिन लग गए और जो सबसे अच्छा हमें मिला वो था- भगवान आपको बहुत बहुत धन्यवाद। इसके साथ उन्होंने लिखा #WaheguruMehrKare’।अब नेहा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सानिया मिर्जा ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए खुशी जाहिर की और लिखा, ‘तुम लोगों को ढेर सारा प्यार’। फराह खान ने लिखा- तो अब मैं लोगों को बता सकती हूं। इसके साथ ही अभिनेता सोनू सूद ने भी नेहा धूपिया और अंगद बेदी के परिवार में जल्दी ही नए सदस्य के जुड़ने पर उन्हें बधाई दी है। बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में अचानक शादी कर फैंस को हैरान कर दिया था।

Khushi is about to come to Neha's house again, the actress shared the photo of the baby bump on Instagram
अंगद बेदी आखिरी बार फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने जान्हवी कपूर के भाई का किरदार निभाया था।

वहीं शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी का जन्म हो गया था। दरअसल नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थीं जिसके चलते उन्हें जल्दबाजी में शादी करनी पड़ी थी।गौरतलब है कि जब नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर उनके माता पिता को लगी थी तो वो हक्के-बक्के रह गए थे। इसके बाद अंगद बेदी ने उनके माता पिता से बात कर उन्हें समझाया था कि वो नेहा से प्यार करते हैं और दोनों शादी कर लेंगे। इसके बाद उन्होंने 10 मई 2018 को शादी कर ली थी। उनकी शादी की तस्वीरें सब सोशल मीडिया पर सामने आई तो लोगों को काफी हैरानी हुई थी।वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा धूपिया टीवी शो एमटीवी रोडीज में नजर आती हैं। इसके अलावा नेहा ‘नो फिल्टर नेहा’ नाम का एक शो भी करती हैं। तो वहीं अंगद बेदी आखिरी बार फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने जान्हवी कपूर के भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया था।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here