वाराणसी से हैट्रिक लगाने आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे नामांकन, निकालेंगे भव्य रैली

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल और वाराणसी से हैट्रिक लगाने के लिए आज भव्य रोड शो के बाद अपना नामांकन करेंगे। रोड शो के दौरान शंखनाद, डमरुओं के निनाद और मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी की सड़कों पर रोड शो करेंगे। इसमें लघु भारत और यूपी की संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। सोमवार शाम को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार से महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो शुरू होगा, जो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर समाप्त होगा।

नरेंद्र मोदी बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद भी लेने जाएंगे। रोड शो के मार्ग पर काशी की विभूतियों के कटआउट भी लगाए जाएंगे। साथ ही काशी की पहले और नई तस्वीर भी दिखाई देगी। रोड शो में पांच हज़ार से अधिक मातृशक्तियां भी पैदल यात्रा करेंगी। रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद

काशी में मोदी का रोड शो देश के अन्य रोड शो से एकदम अलग होगा। अभी तक नरेंद्र मोदी दूसरों के लिए वोट मांगते आए हैं, लेकिन काशी में वे अपने लिए मतदाताओं से वोट मांगेंगे। नरेंद्र मोदी अपने रोड शो में शामिल होने के लिए काशीवासियों के घर-घर निमंत्रण भेज रहे हैं।महामना से महादेव के दरबार तक की इस यात्रा में काशी अपनी पहचान के अनुरूप अपने सांसद का स्वागत करेगी। इसके लिए भाजपा ने ऐसी रणनीति बनाई है, जो पहले किसी रोड शो में नहीं दिखी होगी। रोड शो के दौरान लगभग 5 किलोमीटर की यात्रा 5 सालों की काशी के विकास यात्रा का रोड मैप तैयार करेगी।

कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल

पीएम के रोड शो में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद से लेकर विधायक, एमएलसी और मंत्री सभी प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। रोड शो में देश के लगभग हर प्रांत के लोग अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुसार स्वागत करेंगे। रोड शो के दौरान मिनी इंडिया की झलक के साथ उत्तर प्रदेश की संस्कृति भी देखने को मिलेगी।इसके साथ ही जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, लोकगीत गाते हुए बनारस के कलाकार व वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए बटुक पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग भी आगे आ रहे हैं। भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह के परिवार के सदस्य मदनपुरा के पास शहनाई वादन से नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे।

बाबा विश्वनाथ से लेंगे आशीर्वाद

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करके बाबा से भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद लेंगे। रात में बीएलडब्ल्यू में बुद्धिजीवियों के साथ मिलने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री 14 मई को काशी कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन और उनकी अनुमति लेने के बाद नामांकन करेंगे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.