HotelFire : गहरी नींद्रा में सोए नौ लोगों को मौत ने चीरनीद्रा में सुलाया, कई लोगों को मिला जीवन भर का जख्म

Death claimed the lives of nine people who were fast asleep, while many others were left with lifelong scars.

कोलकाता।HotelFire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में लगी भीषण आग नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। आग उस समय लगी, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। यह हादसा मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के आग रात करीब 1:45 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने भी राहत और बचाव अभियान शुरू किया। वहीं होटल में आग लगने की सूचना पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के प्रति शोक जताते हुए घायलों के स्वस्थ्य जल्द होने की कामना की।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

आग से होटल में धुआं भर गया था। इसके कारण दमकलकर्मियों को सीढ़ियों से ऊपर की मंजिलों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। पुलिस ने बताया कि अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल पुलिस होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्यालय होटल के पास ही स्थित है।

दो दिन पहले भी हुई थी नौ लोगों की मौत

बता दें कि दो दिन पहले सोमवार तड़के पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में भी एक होटल में भीषण आग लगी थी। तारापीठ में हुए इस अग्निकांड में भी नौ लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में मेघालय के एक ही परिवार के पांच सदस्य भी शामिल थे। पुलिस ने होटल मालिक कल्याण पाल सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। आग सुरक्षा व्यवस्था में खामियों की जांच जारी है। यह आग सोमवार को सुबह करीब 4:30 बजे लगी थी। चार मंजिला होटल के भूतल पर आग लगी, जब अधिकांश मेहमान सो रहे थे। आग दूसरी मंजिल तक फैल गई थी। घना धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया, जिससे कई मेहमान अपने कमरों में फंस गए। आग लगने के समय होटल में 43 लोग ठहरे हुए थे।

TarapithTemple : गहरी नींद में सो रहे श्रद्धालुओं पर मौत ने मारा झपटा, अपने साथ सात को ले गई, जानिए क्या हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours