अभिनेत्री अंतरा बनर्जी एक तस्वीर, एक गलत पहचान और देखते ही देखते मच गया हड़कंप!

‘बढ़ो बहू’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कवच महाशिवरात्रि’, ‘दिव्य दृष्टि’, ‘हीरो–गायब मोड ऑन’, ‘लाल इश्क’, ‘गुमराह’ और ‘सावधान इंडिया’ से बनाई पहचान।

एफआईआर वास्तव में अंतरा सोहम बनर्जी, ठाणे निवासी एक मॉडल, से संबंधित है।

अंतरा ने बताया कि खबरें सामने आने के बाद महज 24 घंटे में उन्हें 900 से अधिक फोन कॉल, व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया संदेश मिले।

अंतरा ने मीडिया संस्थानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील की कि जहां भी उनकी तस्वीर या पहचान गलत तरीके से इस्तेमाल हुई है, वहां तत्काल सुधार किया जाए