DoubleMurder: भरण-पोषण देने से बचने के लिए युवक ने जीजा के साथ मिलकर खेला खूनी खेल, पत्नी और सास का किया वह हाल निकल पड़ी चीख

To evade paying maintenance, a young man conspired with his brother-in-law to orchestrate a bloody scheme; the horrific state in which he left his wife and mother-in-law would make anyone scream.

इटावा।DoubleMurder : यूपी के इटावा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, यहां एक युवक ने पत्नी को भरण—पोषण न दे सके, इसलिए पत्नी और उसकी मां को साजिश रचकर नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध कर दिया, इसके बाद दोनों का बारी— बारी से तेज धार चाकू से गला रेत दिया। पुलिस ने इस अपराध में साथ देने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया,जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतेंद्र ने मुकेश की मदद से सास और पत्नी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध किया था। पहले सास पुष्पा के हाथ-पैर दुपट्टे से बांधकर गला रेता, बेहोश होने की वजह से वह कोई विरोध नहीं कर सकी, इसके बाद पत्नी निर्मला को जगाया, तो वह खून से सना चाकू देखकर भागने लगी, लेकिन नशे में होने की वजह से वहीं पर गिर पड़ी। मुकेश ने निर्मला के पैर पकड़े और सतेंद्र ने दराती से उसका भी गला रेत दिया।

घर में अकेले ही रह रहीं थीं मां-बेटी

निर्मला के भाई अर्पित ने बताया कि 13 अगस्त को वह कचहरी गया था, वहां बहनोई सतेंद्र और उसके जीजा विजय ने रुपये न देने की बात कही थी। उन्होंने अर्पित को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। फिलहाल हत्या की वजह रुपये का विवाद बताया जा रहा है। भरथना के चंदेठी गांव निवासी पुष्पा और उनकी विवाहित बेटी निर्मला काफी समय से घर में अकेले ही रह रहीं थीं। छोटा बेटा अर्पित व पति अक्सर घर आते-जाते रहते थे। रोज की तरह 16 को दूध देने के लिए गांव का राजीव सुबह करीब साढ़े छह बजे पुष्पा के घर पहुंचा था। आवाज देने पर कोई बाहर नहीं आया तो वह लौट गया। 17 अगस्त को वह रोज की तरफ फिर सुबह लगभग सवा छह बजे पुष्पा के घर पहुंचा, तो फिर दरवाजा नहीं खुला, अंदर से भी कोई आहट नहीं आई। इस पर राजीव को कोई घटना होने का संदेह हुआ।

उसने गांव के लोगों के बताने के साथ ही पुष्पा के पति सुरेश चंद को फोन पर दरवाजा दो दिन से नहीं खुलने की सूचना दी। सुरेश ने घर के दूसरे हिस्से में लगे दरवाजे के रास्ते घर में कूदकर जाने की बात कही। इस पर ग्रामीण घर में दाखिल हुए। लोहे के दरवाजे को धक्का देते ही एक खाट पर पुष्पा का और अंदर जमीन पर निर्मला का शव पड़ा था। यह देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।

घ्ररेलू हिंसा और भरण पोषण का मुकदमा डाल दिया

शादी के करीब निर्मला करीब छह माह बाद ही मायके रहने आ गई थी। 2023 में उसने घरेलू हिंसा और भरण पोषण का मुकदमा पारिवारिक न्यायालय में डाल दिया था। कोर्ट ने तीन अगस्त को निर्मला को सात हजार रुपये दिए जाने के आदेश दिए थे। साथ ही इस आधार पर अभी तक के लगभग तीन लाख रुपये का भी जल्द भुगतान करने के आदेश सतेंद्र को दिए थे। निर्मला के छोटे भाई अर्पित की तहरीर पर पुलिस ने निर्मला के पति सतेंद्र, सतेंद्र के जीजा विजय और सतेंद्र के रिश्ते के साले आरोपी मुकेश व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी ने बताया कि घटना में मुख्य रूप से दो आरोपियों के संलिप्त होने की पुष्टि हुई है। अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है। उधर, पुष्पा के पति और बेटे बाहर रहने की वजह से वारदात पता चलने के बाद कोई मौके पर नहीं था।

मुठभेड़ में साले को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने शाम को साम्हो रोड पर मुठभेड़ में साले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घटना कबूलने के बाद पुलिस अब मुख्य आरोपी पति की तलाश कर रही है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे भरथना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चंदेठी गांव में पुष्पा देवी (55) और उनकी विवाहिता बेटी निर्मला उर्फ मंजू (38) की हत्या हो गई है और उनके शव घर में पड़े हैं।

WifeMurder :हरदोई में साली के चक्कर में हैवान बना पति जंगल में ले जाकर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours