सपा के शक्तिप्रदर्शन के दौरान JCB की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे की मौत, परिजनों ने किया हाईवे जाम

BJP leader's son killed after being struck by a JCB during an SP show of strength; family members block the highway.

परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम छह बजे झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया।

गोरखपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को सीएम के गृह जनपद गोरखपुर में शक्ति प्रदर्शन करने के लिए रोड शो निकाले थे। रैली में शामिल JCB की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 वर्षीय बेटे आर्य वर्धन सिंह की मौत हो गई। हादसे में कार्रवाई में देरी का आरोप लगाकर परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम छह बजे झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

परिवार में कोहराम मच गया

आवास विकास कॉलोनी, झारखंडी निवासी ओंकार सिंह भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनका बड़ा बेटा आर्य वर्धन पैदल चौराहे पर बहन समृद्धि को लेने जा रहा था। इसी दौरान रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे आनन-फानन एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आर्य वर्धन केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे नाराज परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया।

जाम की सूचना पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात रही। ओंकार सिंह ने रोड शो में जेसीबी शामिल कराने वाले आयोजक और चालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ झारखंडी गेट के पास ब्रेकर बनवाने की मांग की। डीएम ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों और कार्यकर्ताओं ने करीब आठ बजे धरना समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो सका। हादसे की जानकारी मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव,क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

अंबेडकरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में Contract Killer वाहिद अंसारी को मार गिराया, एनकाउंटर में कोतवाल समेत दो पुलिसकर्मी घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.