25 साल बाद फिर जीवंत होगा ‘कभी खुशी कभी गम’ का RaichandHouse, एयरबीएनबी पर मिलेगा प्रशंसकों को खास अनुभव

After 25 years, the ‘Raichand House’ from ‘Kabhi Khushi Kabhie Gham’ will come to life once again, offering fans a unique experience on Airbnb.

शानदार रायचंद हाउस, घर के सबसे खास हिस्सों से परिचित कराने वाला एक इमर्सिव ऑडियो टूर और जाहिर तौर पर ‘पू’ की अपनी खास दुनिया को करीब से देखने का मौका इस एक्सपीरियंस का हिस्सा है।

  • फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (K3G) के 25 साल पूरे होने के मौके पर एयरबीएनबी प्रशंसकों को बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा घरों में से एक में वक्त बिताने का मौका दे रही है। करण, पू और रोहन ने पहली बार इस घर के दरवाजे अपने प्रशंसकों के लिए खोले हैं।
  • – पहली बार, प्रशंसकों को नए रूप में तैयार किए गए रायचंद हाउस के अंदर जाने का मौका मिलेगा। इस अनुभव के माध्यम से फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की खूबसूरत दुनिया को जीवंत किया जाएगा। 25 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
  • भव्य सीढ़ियों और फैमिली स्टडी से लेकर ‘पू’ की मशहूर अलमारी तक, दो घंटे का यह खास एक्सपीरियंस चुनिंदा मेहमानों को फिल्म के कुछ यादगार पलों को फिर से जीने का मौका देगा।
  • – सिर्फ 180 लोगों को यह अनुभव पाने का मौका मिलेगा। इसके लिए 23 नवंबर, 2026 को दोपहर 12 बजे से airbnb.com/k3g पर बुकिंग रिक्वेस्ट की जा सकेगी। रायचंद हाउस 1 से 6 दिसंबर, 2026 तक मुंबई में मेहमानों का स्वागत करेगा।

मनोरंजन डेस्क: नई दिल्ली: RaichandHouse : क्या हो अगर आपको रायचंद परिवार की भव्य सीढ़ियों से नीचे उतरने, ‘पू’ की शानदार अलमारी की दुनिया को करीब से देखने और उस फैमिली स्टडी को एक्सप्लोर करने का मौका मिले, जो बॉलीवुड के कुछ सबसे यादगार पलों की गवाह रही है? ‘कभी खुशी कभी गम’ (K3G) के जरिये दर्शकों को रायचंद परिवार से रूबरू हुए 25 साल हो चुके हैं। अब एयरबीएनबी ने सपने जैसे लगने वाले इस अनुभव को हकीकत में बदलने की तैयारी की है। फिल्म की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर एयरबीएनबी ने मुंबई में मशहूर रायचंद हाउस को नए रूप में तैयार कर उसकी दुनिया को जीवंत किया है। ‘एट होम विद द रायचंद्स’ (‘At Home with the Raichands’) के नाम से यह खास अनुभव केवल एयरबीएनबी पर उपलब्ध होगा। इसकी मेजबानी फिल्म निर्माता करण जौहर करेंगे, जिन्होंने पू, रोहन रायचंद और K3G की इस बेहद पसंद की जाने वाली दुनिया को रचा था।

भारतीय सिनेमा को कई यादगार किरदार, संवाद और फैशन के मशहूर अंदाज देने वाली इस फिल्म में रायचंद हाउस की अपनी एक अलग ही दुनिया थी। इसी घर में एक पारिवारिक ड्रामा देखने को मिला, भव्य अंदाज में एंट्री हुई, ‘पू’ ने अपने शानदार लुक्स से सबका ध्यान खींचा और रोहन ने अपने आकर्षक अंदाज से लोगों का दिल जीता। अब प्रशंसकों को पर्दे से बाहर निकलकर इस दुनिया को करीब से देखने और एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। इस अनुभव में पुरानी यादें, फैशन, परिवार, थोड़ा ड्रामा और बॉलीवुड स्टार जैसा अंदाज दिखाने के ढेरों मौके मिलेंगे।

फिल्म के साथ बड़े हुए, इसके डायलॉग दोहराने और इसके यादगार पलों को फिर से जीने वाले प्रशंसकों के लिए ‘एट होम विद द रायचंद्स’ एक्सपीरियंस फिल्म से दोबारा जुड़ने का एक बिल्कुल नया अनुभव होगा। 1 से 6 दिसंबर के बीच इस खास एक्सपीरियंस के लिए केवल 180 स्पॉट उपलब्ध हैं। ऐसे में कोई प्रशंसक रायचंद परिवार की ओर से मिले इस खास आमंत्रण को चूकना नहीं चाहेगा।

25 साल के इंतजार के बाद तैयार हुआ एक खास घर

दो घंटे के इस खास अनुभव के दौरान यहां आने वाले मेहमान पूरे घर को एक्सप्लोर कर सकेंगे, फिल्म के यादगार पलों को फिर से जी सकेंगे और कुछ ऐसी खास चीजें भी देख सकेंगे, जिनकी उन्होंने अब तक केवल कल्पना की होगी। शानदार रायचंद हाउस, घर के सबसे खास हिस्सों से परिचित कराने वाला एक इमर्सिव ऑडियो टूर और जाहिर तौर पर ‘पू’ की अपनी खास दुनिया को करीब से देखने का मौका इस एक्सपीरियंस का हिस्सा है।

‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक करण जौहर ने कहा, “जब मैं ‘कभी खुशी कभी गम’ के बारे में सोचता हूं, तो मुझे एक ऐसी दुनिया बनाने की खुशी याद आती है, जो भले ही वास्तविकता से कहीं बड़ी (लार्जर दैन लाइफ) लगती थी, लेकिन उस दुनिया की भावनाएं लोगों के लिए बेहद जानी-पहचानी थीं। यह परिवार, अपनापन, रिश्तों और घर के मायने समझाने वाली फिल्म थी। बहुत से लोग हैं, जिन्होंने इस फिल्म को 25 साल पहले रिलीज के समय देखा था। आज एक पूरी नई पीढ़ी इसके डायलॉग बोल रही है, इसके लुक्स को फिर से अपना रही है और इसके किरदारों से प्यार कर रही है। एयरबीएनबी के साथ रायचंद हाउस को फिर से जीवंत होते देखना और लोगों को उस दुनिया में खुद घूमने का मौका देना मेरे लिए बेहद खास है। इतने सालों तक हम सभी ने इस पल की सिर्फ कल्पना ही की है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि प्रशंसक इस अनुभव का हिस्सा बनें।”

सपा के शक्तिप्रदर्शन के दौरान JCB की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे की मौत, परिजनों ने किया हाईवे जाम

One thought on “25 साल बाद फिर जीवंत होगा ‘कभी खुशी कभी गम’ का RaichandHouse, एयरबीएनबी पर मिलेगा प्रशंसकों को खास अनुभव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.