Rekha Gupta :दिल्ली में चलेगा अब रेखा राज, पढ़िएं उनके राजनीतिक सफर की दिलचस्प किस्से

Rekha Raj will now run in Delhi, read interesting stories of her political journey

अब मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी।

नईदिल्ली। विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए सीएम और डिप्टी पर मुहर लग गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुलदस्ता देकर दोनों का स्वागत किया। विधायक दल की बैठक से पहले ही रेखा गुप्ता का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था, आरएसएस भी महिला मुख्यमंत्री बनाए जाने के पक्ष में था। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने रेखा गुप्ता को फाइनल करने के साथ ही केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम का पद सौंपा, इसके बाद पार्टी में जश्न मनना शुरू हो गया। अब मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है।कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री होंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उन्होंने आप की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

हरियाणा में नाता

Rekha Gupta मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और दिल्ली से उनका नाता कितना पुराना है? 20 फरवरी को वे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। यह 26 साल बाद है, जब दिल्ली में भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब उनकी उम्र महज दो साल थी। इसके बाद रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई।

आरएसएस के प्रति झुकाव

रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां