जौनपुर में एक फीट जमीन के लिए पड़ोसी ने नौ लोगों को Scorpio से रौंदा, चाची और चचेरे भाई की मौत, सात लोग गंभीर

In Jaunpur, a man ran over nine people with a Scorpio SUV over a dispute involving just one foot of land; an aunt and a cousin died, while seven others sustained serious injuries.

हादसे में चाची और चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में बुधवार को एक फीट जमीन के विवाद में एक दबंग ने पड़ोसियों पर Scorpio चढ़ा दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, ज​बकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।दरअसल घर के पास पानी गिराने के लिए एक फीट का गड्ढा खोदने को लेकर दो भाइयों के परिवारों में विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने स्कॉर्पियो से दूसरे पक्ष के लोगों को कुचल दिया। हादसे में चाची और चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया है। यह वारदात गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद गांव में हुई।

पानी निकासे के विवाद में खूनी संघर्ष

गांव निवासी नरेंद्र यादव और उनके छोटे भाई मनोज यादव के परिवार के बीच घर के बगल में एक फीट का गड्ढा खोदने को लेकर विवाद चल रहा था। मनोज का परिवार घर का पानी गड्ढे के रास्ते बाहर निकालना चाहता था, जबकि नरेंद्र का परिवार इसका विरोध कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब सात बजे भी इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया था। बुधवार सुबह आठ बजे मनोज की पत्नी इंदू देवी गड्ढा खोदने लगीं तो नरेंद्र के परिवार ने विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के 12 से 15 लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसी दौरान नरेंद्र का बेटा राम यादव (25) स्कॉर्पियो-एन लेकर तेजी से पहुंचा और मनोज के परिवार के लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पलट गई।

ये लोग हुए घायल

वाहन की चपेट में आने से मनोज की पत्नी इंदू देवी (40) और उनके भतीजे अमित यादव (20) पुत्र श्रवण यादव की मौत हो गई। वहीं मनोज यादव, विलेश यादव (24), राजनाथ यादव (65), राजकुमार (45), साहबलाल (22), सनी यादव और किशन यादव (25) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने इंदू देवी और अमित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशन को वाराणसी रेफर किया गया है। पांच घायलों का जिला अस्पताल और एक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में दोनों भाइयों के बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही थी। इस दौरान गांव के कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि नरेंद्र यादव के बेटे राम ने लोगों पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी, जिससे दो लोगों की मौत हुई है। घटना जानबूझकर की गई या अनजाने में दुर्घटना हुई, इसकी जांच की जा रही है।

सपा के शक्तिप्रदर्शन के दौरान JCB की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे की मौत, परिजनों ने किया हाईवे जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.