TarapithTemple : गहरी नींद में सो रहे श्रद्धालुओं पर मौत ने मारा झपटा, अपने साथ सात को ले गई, जानिए क्या हुआ

Death pounced on pilgrims fast asleep, claiming seven lives—find out what happened.

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बीरभूम: TarapithTemple : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की सुप्रसिद्ध तारापीठ मंदिर के पास एक होटल में सोमवार तड़के आग लग गई, जिससे सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आग सुबह करीब 5 बजे होटल के ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई। उस समय होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सो रहे थे। आग तेजी से फैलने के कारण कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हादसे में झुलसे लोगों को इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पांच लोगों की मौत की हो गई, लेकिन बाद में दो लोगों की और मौत हो गई।

सावन के सोमवार के चलते तारापीठ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी वजह से आसपास के होटल भी श्रद्धालुओं से भरे हुए थे। माना जा रहा है कि हादसे के समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें समय रहते बाहर निकलने में परेशानी हुई। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों की ओर से आग के वास्तविक कारण और हादसे में हुए कुल नुकसान की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

लखनऊ में Gen Alpha ने बुलंद की आवाज, शिक्षकों की कमी और स्कूल की व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’