अयोध्या में जमीन के विवाद में मां-बेटे की पीटकर हत्या, बहू और देवर की हालत गंभीर

Mother and son beaten to death in a land dispute in Ayodhya, daughter-in-law and brother-in-law in critical condition

छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या में जमीन के विवाद में एक युवक उसकी मां और की पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी पत्नी और भाई की मारपीट से हालत गंभीर है। इस दिल दहलाने वाली घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद। छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

यह वारदात गुरुवार देर रात हुई हादसे में गंभीर घायल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। घटना खंडासा थाना क्षेत्र के महुआ पूरे फौजदार गांव की है। गांव निवासी प्रेम कुमार (22) पुत्र माता प्रसाद और उसकी मां कुंता (55) की हत्या हुई है। जबकि छोटा भाई दीनानाथ (18), भाभी अनीता (28) गंभीर रूप से घायल हैं।

तेरहवीं में हुई थी कहासुनी

ग्रामीणों ने बताया प्रेम कुमार और गांव के ही सोनू के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। नायब तहसीलदार अमानीगंज के यहां मुकदमा भी चल रहा है। गुरुवार रात पड़ोस के गांव अंडूतारा में तेरहवीं कार्यक्रम था। इसमें प्रेम के भाई कालू और दूसरे पक्ष के लोगों की बीच कहासुनी हो गई। गांव लौटने के बाद रात करीब 10 बजे दोबारा गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी समय पहले से घात लगाए बैठे छह से अधिक हमलावरों ने प्रेम कुमार पर सरिया और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घरवालों ने देखा तो मां, भाई और भाभी उसे बचाने के लिए दौड़े। इस पर हमलावर सभी पर टूट पड़े।

छह आरोपियों को हिरासत में लिया

प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि तेरहवीं में विवाद के बाद घटना हुई है। छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मृतक कुंता का अयोध्या तथा प्रेम का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अयोध्या में विराजे राजा श्रीराम, आज होगी प्रभु के दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother