MurderOfWoman : इंदौर में भाई को दुष्कर्मी कहा तो जेठानी ने देवरानी का चाकू से गला रेत ​दिया, पुलिस को गुमराह करने उठाया खौफनाक कदम

In Indore, a woman slit her sister-in-law's throat with a knife after the latter called her brother a rapist; she took this gruesome step in an attempt to mislead the police.

वंदना की नशे की आदत को लेकर भी परिवार में नाराजगी थी। इसके बाद उपेंद्र नेहरू नगर छोड़कर राजनगर में किराए से रहने लगा था।

इंदौर:MurderOfWoman : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक महिला ने जेठानी के भाई पर ऐसा कमेंट किया, किया उसका खून खौल उठा। इसके बाद जेठानी ने देवरानी की गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के बाहर बने पानी के हौज में फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपी अस्पताल में भर्ती अपने पति को देखने भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पार्वती बाई कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है।

यह वारदात राऊ थाना क्षेत्र के नेहरू नगर की है। यहां की रहने वाली वंदना की हत्या उसकी जेठानी पार्वती बाई कुशवाह ने कर दी। पुलिस के मुताबिक, वंदना ने 11 अगस्त को मंदिर में उपेंद्र के साथ लव मैरिज की थी। परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था। वंदना की नशे की आदत को लेकर भी परिवार में नाराजगी थी। इसके बाद उपेंद्र नेहरू नगर छोड़कर राजनगर में किराए से रहने लगा था। वंदना के अचानक गायब होने पर चंदन नगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। लेकिन रक्षाबंधन के दिन दोनों के बीच हुआ एक विवाद इस रिश्ते के खौफनाक अंत की वजह बन गया।

भाई पर किया कमेंट तो ले ली जान

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पार्वती का भाई दमोह जेल में दुष्कर्म के मामले में बंद है। आरोप है कि राखी के दिन वंदना ने पार्वती के भाई को लेकर कमेंट कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ता चला गया। घटना के वक्त पार्वती के बच्चे स्कूल गए हुए थे और उसका पति और देवर अस्पताल में थे। घर में पार्वती और वंदना ही मौजूद थीं। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पार्वती ने चाकू से वंदना की गर्दन पर दो वार कर दिए, जिसमें वंदना की मौत हो गई। लेकिन हत्या के बाद कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

पुलिस को गुमराह करती रहीं आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्वती ने देवरानी के शव को घर के बाहर बने पानी के हौज तक खींचकर पहुंचाया और शव को हौज में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने ऐसा बर्ताव किया कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं। हत्या के बाद पार्वती अस्पताल पहुंची, जहां उसका पति भर्ती था और वहां उसने पति से मुलाकात की। इधर वंदना की तलाश चल रही थी और उधर हत्या की आरोपी सामान्य तरीके से लोगों के बीच मौजूद थी। मामले की जांच में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में पार्वती की गतिविधियां पुलिस के लिए अहम सुराग बनीं। इसके बाद पुलिस ने पार्वती से पूछताछ शुरू की।

शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन पुलिस की पूछताछ आगे बढ़ी तो वह टूट गई। पुलिस के मुताबिक, जब उसे बताया गया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू पर फिंगरप्रिंट मिल चुके हैं और अब बचने की कोई गुंजाइश नहीं है तो पार्वती ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी पार्वती बाई कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतका वंदना के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

up mein gundagardi : पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने कांग्रेस नेत्री को जमीन पर गिराकर पीटा,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours