हार के बाद मिली हार से गंभीर नाराज, खिलाड़ियों की जमकर लगाई क्लास, अब बदलाव की उम्मीद

Gambhir is angry with defeat after defeat,

मेलबर्न टेस्ट में भारतीय टीम की हार कोई भी आसानी से नहीं पता पा रहा है,

स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व विजेता बनने के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लगातार अच्छी खबर नहीं आ रही है। मिल रही लगातार हार से मुख्य कोच गौतम गंभीर ने नाराजगी जताई। मेलबर्न टेस्ट में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम अब 1-2 से पिछड़ गई है। अब एक ही मुकाबला बचा है, इसलिए सीरीज जीतने की कोई संभावना नहीं बची है, इस बीच खबर सामने आई है कि उन्होंने मेलबर्न में हार के बाद सभी खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगाई।

मेलबर्न टेस्ट में भारतीय टीम की हार कोई भी आसानी से नहीं पता पा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया ने दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 3 विकेट गंवाए थे। उस समय लगा था मैच आसानी से ड्रॉ हो जाएगा, लेकिन आखिरी सेशन के महज 20.4 ओवर भारत ने 7 विकेट खो दिए और टीम को हार का सामना करना पड़ा। हारने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच काफी गुस्से में थे, मैच के बाद तुरंत उन्होंने ड्रेसिंग रूप में अपना गुस्सा निकाला, भारतीय टीम के हेड कोच ने सभी खिलाड़ियों को जमकर फटकार लगाई।

हार के बाद गंभीर ने दी चेतावनी

मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में एक मीटिंग बुलाई, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने मैच को लेकर सभी खिलाड़ियों से बातचीत की. इस दौरान टीम इंडिया के हेड कोच ने फटकार तो लगाई ही, साथ ही एक चेतावनी भी दे डाली। गंभीर खास तौर से मुकाबले में गेम प्लान के हिसाब नहीं खेलने से नाराज थे. उन्होंने कहा कि नेचुरल गेम के नाम पर कई खिलाड़ी अपने हिसाब से बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि उन्हें परिस्थिति के अनुसार खेलना चाहिए था।

ये खिलाड़ी बने हार के विलेन

मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन टीम इंडिया को 340 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के सामने यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की थी। दोनों ने नई गेंद को जबरदस्त तरीके से डिफेंस का प्रदर्शन किया था। खराब फॉर्म में चल रहे रोहित ने पैट कमिंस के खिलाफ लाइन के खिलाफ शॉट खेला और स्लिप में आउट हो गए, वहीं इसके बाद लंच से ठीक पहले की आखिरी ओवर में विराट कोहली ने एक बार फिर ऑफ साइड की गेंद को छेड़ते हुए अपना विकेट फेंक दिया, इससे टीम बैकफुट पर आ गई थी।

ऋषभ पंत ने दूसरे सेशन शानदार डिफेंस का प्रदर्शन करने के बाद तीसरे सेशन की शुरुआत में पार्ट टाइम गेंदबाज ट्रेविस हेड की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का के चक्कर में आउट हो गए, वहीं पहली पारी में वह लैप शॉट मारते हुए आउट हुए थे. दोनों ही पारियों में उनके आउट होने के बाद टीम बिखर गई।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother