रणजी के रण में आज कोहली मचाएंगे धमाल, डीडीसीए ने की खास तैयारी

# Ranji Match in virat kohali

कोहली ने अपना 100वां टेस्ट मैच साल 2022 में खेला था।

स्पोर्ट्स डेस्क: 12 साल बाद घरेलू क्रिकेट खेलने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान में उतरे, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंच रहे है। रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी भी खास होगी। दिल्ली और रेलवेज के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन डीडीसीए कोहली को सम्मानित करेगा। विराट को यह सम्मान टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच खेलने के लिए दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सम्मानित किया जाएगा। टेस्ट के पहले दिन विराट को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सका। हालांकि, दूसरे दिन कोहली बल्ले से रंग जमाते हुए भी दिखाई देंगे। कोहली ने अपना 100वां टेस्ट मैच साल 2022 में खेला था।

25 हजार फैन्स की फ्री एंट्री

कोहली की घरेलू क्रिकेट में वापसी के पहले दिन अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा। अपने चेहते स्टार के प्रति खास लगाव को देखते हुए डीडीसीए ने टेस्ट के दूसरे दिन फैन्स को खास तोहफा देने का भी फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डीडीसीए दूसरे दिन कोहली की बैटिंग का लुत्फ उठाने के लिए 25 हजार फैन्स को मैदान पर फ्री एंट्री देने की तैयारी में है। पहले दिन 10 हजार क्रिकेट फैन्स को फ्री में एंट्री दी गई थी। विराट की मौजूदगी के चलते स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।
इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours