पांच हत्या से दहला लखनऊ: सिरफिरे बेटे ने मां और 4 बहनों को मार डाला, यह वजह आई सामने

Mad son killed mother and 4 sisters

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में नए साल के पहले दिन दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक सि​रफिरे ने मां और बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी। परिवार के पांच लोगों की हत्या से पूरा प्रदेश दहल गया।परिवार के पांचों सदस्यों का शव लखनऊ के होटल शरणजीत में मिला।

मामला थाना नाका क्षेत्र से सामने आया है, जहां के होटल शरणजीत में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी। हत्या करने की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार बहन और मां की हत्या

आरोपी अरशद ने अपनी मां और चार बहनों, जिनमें 9 साल की आलिया, 19 साल की अल्शिया, 16 साल की अक्सा और 18 साल की रहमीन अस्मा की हत्या की. इस घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने घटनास्थल से सभी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं.बताया जा रहा है कि अरशद मंगलवार की रात को ही आगरा से लखनऊ गया था, जहां वह होटल शरणजीत में ठहरा था, होटल में ही उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother