बांग्लादेश की राजधानी में ढाका में लगी आग, 44 की मौत, 75 से अधिक लोगों को बचाया, रेस्क्यू जारी

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक भवन में आग लग गई, इस वजह से अब तक 44 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की जगह अन्य विभाग जुटे हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वहां पर कई रेस्टोरेंट है, अभी कई लोगों के बिल्डिंग में फंसे होने की आशंका है। मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन, ढाका-8 के सांसद एएफएम बहाउद्दीन नसीम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और नेता मौके पर पहुंच गए हैं।

75 घायलों को घर भेजा

स्वास्थ्य मंत्री सेन ने बताया कि आग गुरुवार देर रात आग लगी है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। ढाका मेडिकल कॉलेज में 33 तो शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं, केंद्रीय पुलिस अस्पताल में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, आईजीपी चौधरी अब्दुल्ला अल मामून ने बताया कि अब तक 75 लोगों को बचा लिया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

आग तेजी से फैली

बचाव अभियान में जुटे अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि अधिकतर लोगों की मौत इमारत से कूदने और जलने के कारण हुई है। कई लोगों ने दम घुटने से जान गंवाई है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पहली मंजिल पर स्थित कच्ची भाई रेस्तरां में रात करीब 9.45 लगी, जो काफी तेजी से अन्य रेस्तरां तक फैल गई। जिस समय आग लगी, वह होटलों के लिए व्यस्ततम समय होता है। इस वक्त लोग बड़ी संख्या में होटलों में मौजूद थे, जिस वजह से जान की अधिक हानि हुई। अधिकारी की मानें तो आग फैलने का मुख्य कारण रेस्तरां में मौजूद गैस सिलेंडरों को बताया है। आग से फैले धूएं के कारण लोग घबरा गए और वहां से समय पर न निकलने के कारण हालत बिगड़ गए।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours