प्यार में मारा गया कारोबारी: प्रेमिका ने मां के साथ मिलकर गला दबाकर मार डाला, कार में जलाया

आगरा। कासगंज से आगरा प्रेमी प्रेमिका से मिलने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी को उसकी प्रेमिका ने अपनी मां के साथ मिलकर गला दबाकर मारा था,हत्या को हादसा दिखाने के लिए कार में शव को रखकर आग लगा दी थी, जिससे लगे कि कार में शार्ट सर्किट से आग लगने से जलकर मौत हो गई। हालांकि पुलिस की जांच में कातिलों पर निगाह पड़ी और वह पुलिस के शिकंजे में आ गए। गुरुवार को पुलिस ने कातिल प्रेमिका और उसकी मां को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

हिस्ट्रीशीटर अवधेश यादव की बेटी डॉली और उसकी मां भूरी देवी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 25 फरवरी की रात घर में शादी थी। उसी में पुष्पेंद्र यादव को फोन कर बुलाया था। इस दौरान मौका पाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शादी समारोह में शोर होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चल सका। देर रात रिश्तेदारों के जाने के बाद शव को कार सहित ठिकाने लगाने के लिए फरह के रास्ते राजस्थान जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसे कार सहित जला दिया।

शादी के लिए डाल रहा था दबाव

पुलिस ने रैपुराजाट के पास से भूरी देवी पत्नी अवधेश और उसकी बेटी डॉली निवासी ग्राम ककरैटा, सिकंदरा, आगरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि पुष्पेंद्र यादव निवासी आवास विकास, कासगंज, जो कि ट्रांसपोर्ट का काम करता था, उसके पति अवधेश यादव से अच्छे संबंध थे। घर आने-जाने के दौरान उसने बेटी डॉली को प्रेम जाल में फंसा लिया और सितंबर 2023 में बहला-फुसलाकर ले गया था। बेटी को बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। इस मामले में पुष्पेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बेटी ने भी उसके खिलाफ कोर्ट में बयान दिए थे। पुष्पेंद्र इसी मुकदमे में समझौते और बेटी से शादी का दबाव बना रहा था।

बेटी का रिश्ता तुड़वाना चाहता था

भूरी देवी ने बताया कि उन्होंने बेटी डॉली का रिश्ता राजस्थान में तय कर दिया था, लेकिन पुष्पेंद्र ने वहां फोन कर दिया। इससे रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। इसके बाद पति अवधेश यादव, देवर राजेश और देवर के दामाद गौतम द्वारा उसकी हत्या की साजिश रची गई। इसी के तहत पुष्पेंद्र को 25 फरवरी को बेटी ने फोन कर बुलवाया गया। उस दिन घर में राजेश के बेटे की लगन-सगाई थी। पुष्पेंद्र शराब के नशे में आया था। मौका पाकर सभी ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में ही छोड़ दिया। देर रात रिश्तेदारों को विदा करने के बाद शव को लेकर राजस्थान में ठिकाने लगाने के लिए निकले।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां