War situation in Iran ईरान- अमेरिका में कभी भी शुरू हो सकती है जंग ! भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से देश छोड़ने को कहा

Iran-US war could break out at any moment! Indian Embassy urges its citizens to leave the country

कुछ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

नईदिल्ली।War situation in Iran ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास की ओर से एक एडवाइजरी जारी करके तत्काल वहां से निकलने की अपील की है। दरअसल कभी भी ईरान और अमेरिका में जंग की शुरूआत हो सकती है। यह सलाह मिडिल ईस्ट में युद्ध के बढ़ते डर और तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है। तेहरान में भारतीय दूतावास के अनुसार, नई एडवाइजरी ‘ईरान में बदलते हालात को देखते हुए’ जारी की गई है।

नई एडवाइजरी में ’14 जनवरी 2026 के संदेश को दोहराया गया है कि सभी भारतीय नागरिकों और PIOS को सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए, ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी डेवलपमेंट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखनी चाहिए।

भारतीय एंबेसी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

तेहरान में इंडियन एंबेसी ने ईरान में सभी इंडियन नागरिकों से रिक्वेस्ट की है कि वे अपने इमिग्रेशन और ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स जैसे ID और पासपोर्ट अपने पास रखें और किसी भी मदद के लिए एंबेसी से कॉन्टैक्ट करें. वहीं, एंबेसी ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359.

दो राउंड की वार्ता हो चुकी है पूरी

अमेरिका और ईरान ने हाल ही में ओमान और स्विट्जरलैंड में दो राउंड की इनडायरेक्ट बातचीत की। दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच, ओमान के एक मंत्री ने रविवार को कन्फर्म किया कि अगले राउंड की बातचीत गुरुवार, 26 फरवरी को जिनेवा में होगी।भारत की नई एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब ईरान में रविवार को दूसरे दिन भी कुछ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जारी रहे, जबकि तेहरान और वॉशिंगटन न्यूक्लियर डील के लिए बातचीत कर रहे हैं।

ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल बुसैदी ने कन्फर्म किया है कि अगले दौर की बातचीत इस हफ्ते के आखिर में गुरुवार, 26 फरवरी को जिनेवा में होगी। ओमान के कन्फर्मेशन से कुछ दिन पहले, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह 10-15 दिनों के अंदर अमेरिका के साथ समझौता कर ले.ट्रंप ने कहा था, ‘या तो हम डील कर लेंगे, या यह उनके लिए बुरा होगा… 10-15 दिन का समय काफी होगा।’

Yogi Adityanath ने 6,650 करोड़ रुपये के तीन एमओयू साइन, 20 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर