लखनऊ: निपुण लक्ष्य में ब्लॉक गोसाईगंज जिले में प्रथम, बच्चों समेत अभिभावक व शिक्षक हुए पुरस्कृत

लखनऊ। विकासखंड गोसाईगंज में बेसिक शिक्षा के अंतर्गत हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को टीडीएल कॉलेज के सभागार में हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी गोसाईगंज, एडीओ पंचायत आदि मौजूद रहे। अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार वर्मा ने बताया कि बेसिक शिक्षा के प्रति बच्चों और अभिभावकों का रुझान बढ़ा है, जो एक सकारात्मक संदेश है। खंड विकास अधिकारी ने ब्लॉक में शिक्षा की प्रगति पर संतोष जताया।

प्रदेश में 15 वें स्थान पर गोसाईगंज ब्लाक

उन्होंने बताया कि निपुण लक्ष्य की प्राप्ति में ब्लॉक गोसाईगंज पूरे प्रदेश में 15वें और जिले प्रथम स्थान पर है। कार्यक्रम में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले 65 बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकासखंड गोसाईगंज के समस्त एआरपी, जनपद लखनऊ के एसआरजी गोसाईगंज के प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह एआरपी गोसाईगंज द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.