बिहार में महिलाओं को प्रेग्रेंट करने की निकली जॉब, ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब एजेंसी’ ने ऐसे ठगा

नवादा। बिहार इन दिनों नौकरियां देने के लिए देश भर में नाम कमा रहा है। अब नवादा पुलिस ने एक खुलासा किया है, जिसे पढ़कर हर किसी के होष उड़ जाएंगे। दरअसल यहां पर ठगों ने ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब एजेंसी’ बनाकर लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया। ऐसी ठगी करने वाले आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस गिरोह के सदस्य लोगों से मोबाइल पर संपर्क करके कहते है कि आपकों उन महिलाओं को प्रेग्नेट करने है जिन्हें बच्चे नहीं होते है। इसके बदले पैसे दिए जाएंगे। इन साइबर अपराधियों की ओर से बताया जाता था कि अगर महिलाएं प्रेग्नेंट हो गई तो 5 लाख दिया जाएगा। कई लोग इस झूठे वादे के चक्कर में पड़ कर ठगी का शिकार हो जा रहे थे।

इस तरह वसूलते थे ठग

साइबर अपराधियों की ओर से सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 799 रुपया लिया जाता था। फिर उससे सिक्युरिटी फीस और अन्य शुल्क के नाम पर 5,000 से 20,000 रूपया तक ठगी कर लिया जाता था। साइबर थाना में शनिवार को एडिशनल कल्याण आनंद ने गिरोह के के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरमा स्थित ईंट के बने बोरिंग घर के पास साइबर क्राइम करने वाले 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान शत्रुधन कुमार उर्फ सोनु कुमार, राजेश कुमार, प्रभात कुमार वर्मा, कविन्द्र प्रसाद कुमार, गोपाल दास, अनिल कुमार, अजय कुमार और लक्ष्मण कुमार के रूप में की गई है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 9 मोबाईल और एक प्रिन्टर बरामद किया गया। इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से एक टीम गठन किया गया। फिर छापामारी करके सभी अपराधी को पकड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother