गंदी फिल्म देखने के शौक में बहशी बना चाचा,दुष्कर्म करने में असफल हुआ तो भतीजी को मार डाला

झांसी। यूपी के झांसी जिले में हुई किशोरी की हत्या के मामले में जो खुलासा हुआ है। उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल किशोरी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके सगे चाचा ने किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोरी से दुष्कर्म करना चाहता था, असफल होने पर उसे उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी, उसे गंदी फिल्में देखने की गंदी लत थी, इसी लत में उसने रिश्तों का कत्ल कर ​डाला।

पुलिस के आगे टूट गया हत्यारोपी

झांसी के बबीना थाना इलाके के एक गांव में शुक्रवार सुबह एक 16 साल की किशोरी का रक्तरंजित शव बरामद हुआ मिला था। किशोरी की हत्या पत्थर से सिर कूंचकर की गई थी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश जुटी हुई थीं। कई लोगों से पूछताछ की जा रही थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतका के सौतेले पिता के 36 साल के भाई से पूछताछ की, उससे पुलिस को घटना से जुड़ी कुछ जानकारियां मिलीं। इस पर आगे बढ़कर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया।

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

आरोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी के शौच के लिए जाने पर वह उसके पीछे लग गया था। उसके झाड़ियों के बीच पहुंचने पर शारीरिक संबंध बनाने की नीयत से उसे पकड़ लिया। इसका विरोध करने पर उसके सिर में पत्थर मार दिया, जिससे वह घायल होकर गिर गई। इसके बाद उसे घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। वहां सिर पर भारी पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब उसकी मोबाइल को देखा तो उसमें सैकड़ो गंदी फिल्में थी। पूछताछ में पता चला कि वह रातभर पोर्न फिल्में देखता था,इसी लत में वह बहशी बन गया और भतीजी के साथ दुष्कर्म करना चाहा, असफल होने पर उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां