Bihar Politics : योगी आदित्यनाथ की सभा से आज बीजेपी करेगी शक्ति प्रर्दशन

BJP to demonstrate power today with Yogi Adityanath's rally

प्रशासन ने योगी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

पटना। Bihar Politics ​बिहार में एनडीए की नैया पार लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रचार की कमान संभालेंगे। वह दानापुर में भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के नामांकन में शामिल होने आ रहे हैं। इसके बाद वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यहां के कार्यक्रम के बाद वह सहरसा जाएंगे। वहां भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक डॉ. आलोक रंजन के नामंकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां भी सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष योजना बनाई गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पटना और सहरसा में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को भगवा झंडों और होर्डिंग्स से सजा दिया है। योगी आदित्यनाथ का यह चुनावी दौरा भाजपा के लिए शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। वह गुरुवार को लगभग 11:00 बजे पटना पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे दानापुर जाएंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के स्थानीय नेताओं का कहना है कि योगी आदित्यनाथ का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर देगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि सीएम योगी का आगमन हमारे लिए गर्व की बात है। रामकृपाल यादव जैसे जमीनी नेता के समर्थन में उनका यहां आना चुनावी माहौल को और मजबूती देगा।

बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पाटलिपुत्र संसदीय सीट से रामकृपाल यादव को मैदान में उतारा था, लेकिन वे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार मीसा भारती से हार गए थे। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने दानापुर सीट से एक बार फिर रामकृपाल यादव पर भरोसा जताया है। वहीं रामकृपाल के खिलाफ राजद ने फिर से रीतलाल यादव को मैदान में उतारा है।

Dowry Murder उन्नाव में दहेज लोभी युवक ने बेटों के सामने पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां