आनंद महिंद्रा सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को सौंपेंगे एक्सक्लूसिव एडिशन एक्सयूवी 400

93
Anand Mahindra will hand over the Exclusive Edition XUV400 to the highest bidder
विजेता बोली लगाने वाले को महिंद्रा समूह के अध्यक्ष,आनंद महिंद्रा द्वारा 10 फरवरी, 2023 को एसयूवी सौंपी जाएगी।

मुंबई, बिजनेस डेस्क। देश के अग्रणी एसयूवी निर्माता, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घोषणा की कि अपने तरह के अनूठी, पूर्णतः इलेक्ट्रिक एक्सयूवी 400 का एक्सक्लूसिव एडिशन नीलामी किए जाने के लिए तैयार है। सबसे ऊंची बोली से प्राप्त राशि सामाजिक कल्याण के कार्य हेतु दी जाएगी और स्वच्छ हवा, स्वच्छ ऊर्जा, हरित गतिशीलता और स्वच्छ पानी के लिए महिंद्रा सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स विजेताओं के बीच यह राशि वितरित की जाएगी। विजेता बोली लगाने वाले को महिंद्रा समूह के अध्यक्ष,आनंद महिंद्रा द्वारा 10 फरवरी, 2023 को एसयूवी सौंपी जाएगी।

युवा, परिवर्तनवादी फैशन डिजाइनर, रिमज़ीम दादू के सहयोग से महिंद्रा के चीफ डिजाइन ऑफिसर, प्रताप बोस द्वारा डिजाइन किए गए इस एकल विशेष संस्करण को पहली बार 28 नवंबर, 2022 को महिंद्रा टेक फैशन टूर में प्रदर्शित किया गया था। विजेता को 11 फरवरी, 2023 को हैदराबाद में ऑल-इलेक्ट्रिक एफआईए फॉर्मूला ई चैंपियनशिप के भारत के उद्घाटन दौर को देखने के लिए विशेष पास भी मिलेगा।

सामाजिक कार्य में खर्च होगा धन

विजेता बोलीदाता के पास 28 नवंबर, 2022 को घोषित महिंद्रा राइज़ सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवार्ड्स के विजेताओं और/या अपनी पसंदीदा अलाभकारी संस्था का समर्थन करने के लिए अपनी बोली राशि दान करने का विकल्प है। इसके अलावा, महिंद्रा द्वारा विजेता बोली की बराबर राशि महिंद्रा राइज सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवार्ड्स के विजेताओं, और/या किसी अलाभकारी संगठन को समर्थन देने के लिए वितरित किया जाएगा। इस ऑल-इलेक्ट्रिक एक्सयूवी400 को दादू की खास स्टाइल की शानदार बारीकी के साथ महिंद्रा की हार्टकोर डिजाइन की विचारधारा को जोड़कर बेहतरीन शिल्प कौशल एवं अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके ध्यानपूर्वक डिजाइन किया गया है।

रिमज़ीम दादू डैज़ल ब्लू बॉडी कलर के साथ अल्ट्रा-प्रीमियम कॉपर ब्रांडिंग एलिमेंट्स, डुअल-टोन कॉपर रूफ और पियानो ब्लैक अलॉय व्हील्स ने इसे और अधिक निखार दिया है। रिमज़िम दादू x बोस लोगो के परिष्कृत संस्करण को एसयूवी के अंदर और बाहर दोनों तरफ काफी ध्यानपूर्वक लगाया गया है। इन स्थानों के चयन ने लोअर वॉल्यूम पर कॉपर ट्रिम एलिमेंट्स और एसयूवी के बेहद खूबसूरत ड्यूल-टोन रूफ में चार चांद लगा दिया है।

इसे भी पढ़ें…

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here