उन्नाव में युवक की हत्या के बाद झोपड़ी में शव डालकर जलाया, 15 पहले पिता की हुई थी हत्या

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के न्योतनी नगर पंचायत से 800 मीटर दूर आम के बाग में झोपड़ी बनाकर रह रहे युवक की हत्या करने के बाद हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को झोपड़ी में डालकर आग लगा दी गई। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने झोपड़ी में चारपाई पर अधजला शव देखा तो पुलिस को सूचना दी, जानकारी होते ही एएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के सिर में पीछे की तरफ चोट है। खोजी कुत्ता घटनास्थल से 300 मीटर दूर न्योतनी कस्बा जाने वाले मार्ग तक गया, लेकिन उसके आगे नहीं बढ़ सका। घटना स्थल के करीब ही तीन स्थानों पर खून फैला मिला है। भाई ने जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्योतनी कस्बा निवासी दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है, जिनसे मृतक का जमीन का विवाद चल रहा था।

बाग में दस साल से रहा था मृतक

कस्बा न्योतनी के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सुशील मौर्य (35) दस साल से कस्बा से 800 मीटर दूरआम की बाग में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। शुक्रवार सुबह झोपड़ी के पास खून और झोपड़ी में आग लगी देख ग्रामीण पहुंचे तो सुशील का अधजला देखा। एएसपी प्रेमचंद्र और सीओ संतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे। भाई की हत्या की सूचना पर बड़ी बहन सावित्री, गायत्री और लखनऊ में रह कर पढ़ने वाला सबसे छोटा भाई ओम मौर्य भी पहुंचा।

जमीन को लेकर चल रहा विवाद

ओम ने बड़े भाई की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया। उसने पुलिस को बताया कि कस्बा में बस्ती के बीच 12 बिस्वा पुश्तैनी जमीन को लेकर कस्बे के ही एक परिवार से विवाद चल रहा था। एक साल पहले पिता ने मुकदमा जीत लिया था। इसके बाद भी कब्जा नहीं मिल पाया है। 15 दिन पहले पिता रामपाल मौर्य का भी कस्बे के मुख्य मार्ग पर लहूलुहान शव मिला था।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours