उन्नाव में तेज रफ्तार डंपर बना काल, 6 लोगों की छिनी सांसों की डोर

101
In Unnao, high speed dumper became a trap, 6 people lost their breath
लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर से अधिक लंबी वाहनों की लाइन लग गई।

उन्नाव। प्रदेश की राजधानी से सटे जिले उन्नाव के पास रविवार रात को हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बंथर औद्योगिक के इस बाईपास चौराहे के पास हुआ, दरअसल यहां बड़ी संख्या में सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। इस वजह से लोग हादसे का शिकार हो रहे है। रविवार को हुए हादसे का शिकार हुए विमलेश की भतीजी सुरेंद्र की बेटी शिवानी की शादी कानपुर बर्रा में तय हुई थी। रविवार को सभी तिलक लेकर कानपुर जा रहे थे। विमलेश इकलौते बेटे शिवांक उर्फ विक्की और दामाद पूरन दीक्षित के साथ बंथर बाईपास पर कार से आकर अन्य लोगों के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी हादसा हो गया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

युवक को कार ने कुचला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ छोटेलाल खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था। छोटेलाल की मां बीमार है उसका इलाज कानपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। रविवार शाम वह अस्पताल में मां को देखकर बस से लौटा था। गांव जाने के लिए सड़क पार कर लघुशंका कर रहा था। तभी काल बनकर आए डंपर ने उसे कुचल दिया। मृतक की पत्नी के साथ दो बच्चे भी हैं।

वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। इसी तरह हादसे का शिकार हुए विमलेश खेती करते थे। जबकि इकलौता बेटा शिवांक स्टेशनरी का काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। वह तीन बहनों में सबसे छोटा था। इकलौते बेटे की मौत से मां के साथ पत्नी बेहाल हैं। वहीं पूरन दीक्षित नवाबगंज कस्बे में कास्मेटिक की दुकान कर परिवार का पालन पोषण करता था। वह दो भाईयों में छोटे थे, उनके मौत की खबर से परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा।

बदइंतजामी पर भड़के परिजन

जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों ने प्रशासन की बद इंतजामी पर सवाल उठाए। कार में फंसे घायलों को निकालने में देरी हुई। समय से घायलों को निकाल लिया जाता तो जान बच सकती थी। परिजनों के हंगामें को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल तैनात रहा। मृतक विमलेश के भाई दिनेश कुमार तिवारी की तहरीर पर अचलगंज पुलिस ने डंपर के कानपुर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर, लापरवाही से गाड़ी चलाने और मार्ग दुर्घटना की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि डंपर कानपुर का है। उसके चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त वाहनों को बदरका चौकी में खड़ा कराया गया है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here