बरेली:पति की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाई महिला, उठाया आत्मघाती कदम, छत से कूदकर दी जान

बरेली। यूपी के बरेली जिले में अनमोल रिश्ते की अनोखी कहानी सामने आई हैं, यहां पति की मौत का सदमा एक महिला ने सह पाई उसने छत से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना शाहजहांपुर जिले के गांव घुसगांव में सामने आई। पति की मौत के बाद दुखी पूजा ने छत से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। दो दिन बाद इलाज के दौरान उसने दुनिया छोड़ दी।

दिल्ली में हुई थी पति की मौत

बरेली के नवाबगंज के गांव खतौआ निवासी पूजा के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद पूजा की शादी शाहजहांपुर के गांव घुसगांव के निवासी रमन से हुई थी। रमन दिल्ली में रहकर सिलाई करता था। गुरुवार को रमन की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पति का शव घर पहुंचते ही छत से कूदी पूजा दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजन रमन का शव लेकर घुसगांव पहुंचे तो पूजा ने मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल पूजा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाद में पूजा को मायके वाले अपने गांव खतौआ ले आए, जहां शनिवार को पूजा की मौत हो गई। पूजा की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करा दिया। पूजा की दो पुत्रियां दीवांशी और पूर्वी पहले पति से हैं, जबकि पुत्र ध्रुव डेढ़ साल रमन से है। मां की मौत से तीनों बच्चों को गहरा सदमा लगा है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria