छात्र को पढ़ाते-पढ़ाते उसके पिता को दिल दे बैठी शिक्षिका, अपने बच्चों को छोड़ उसके घर जा पहुंची

115
While teaching the student, the teacher gave her father's heart, left her children and went to his house
कई बार समझाने पर भी वो प्रेमी का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुई।

आगरा। ताजनगरी आगरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं, यहां एक स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका का ​दिल उसकी कक्षा के छात्र के पिता पर आ गया। दोनों की पहले नजरें मिली, इसके बाद दोनों का मेलजोल तेजी से बढ़ने लगी, यहां तक​ शिक्षिका समय निकालकर अपने प्रेमी के घर पहुंचने लगी।

इस बात की चर्चा पूरे गांव में होने लगी, इसकी भनक जब शिक्षिका के पति को लगी तो उसने पता करके पत्नी और उसके प्रेमी को उसके घर से रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। पति ने गांव में जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी तो पुलिस महिला,उसके प्रेमी और पति को थाने ले गई। इसके बाद तीनों के विरुद्ध शांति भंग की धारा में कार्रवाई कर दी।

महिला के हैं दो बच्चे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरा क्षेत्र की महिला के दो बच्चे हैं। बेटी कक्षा छह में पढ़ती है। सात वर्षीय बेटा मानसिक रूप से दिव्यांग है। महिला के अवैध संबंध के बारे कुछ महीने पहले ही पति को पता चला। कई बार समझाने पर भी वो प्रेमी का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुई। गत दिवस वो घर छोड़कर चली गई। इसके बाद पति ने उसके बारे में जानकारी कर ली। वह प्रेमी के साथ एक मकान में ठहरी हुई थी।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here