अवसान:पीएम नरेंद्र मोदी की मां का 100 साल की उम्र में निधन,पूरे देश ने दी श्रद्धांजलि

137
Death: PM Narendra Modi's mother died at the age of 100, the whole country paid tribute
पीएम की मां हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली।

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का आज अलसुबह सौ साल की उम्र में निधन हो गया, उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे देशभर में शोक की लहर दौड़ गई, लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया। पीएम की मां हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली। PM मोदी सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे।

यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। उनके पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हो गई। मोदी कंधे पर पार्थिव देह लेकर शव वाहन तक गए। PM भी शव वाहन में ही बैठे। अंतिम यात्रा सेक्टर-30 स्थित श्मशान पहुंच गई है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

वहीं अपनी मां के निधन की जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।मोदी ने आगे लिखा- मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। हीराबा ने जून में ही अपना 99वां जन्मदिन मनाया था। प्रधानमंत्री मोदी उस समय उनसे मिलने आए थे। उस दौरान पीएम मोदी ने हीराबा के पैर धोकर पानी अपनी आंखों से लगाया था।

देश के राजनेताओं ने शोक जताया

गृह मंत्री अमित शाह: ट्वीट किया- मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है। जिसे खोने का दुख नि:संदेह संसार का सबसे बड़ा दुख है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा: लिखा- हीराबा जी का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणादायक है, जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला। मां का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ति असंभव है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी: एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। PM मोदी जी की पूज्य माता का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here