लखनऊ : चिकित्सकों ने मरीज के कंधे से निकाला साढ़े तीन किलो का लाइपोमैट्स ट्यूूमर, तीन बरस से दर्द से तड़प रहे मरीज को यूं मिली राहत

राजधानी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के शल्य चिकित्सकों ने 59 वर्षीय व्यक्ति के कंधे से लगभग साढ़े तीन किलो का एक विशाल लाइपोमैटस ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। यह सर्जरी शल्य विभागाध्यक्ष डा. आनंद मिश्र एवं उनकी टीम द्वारा की गयी। चिकित्सकों ने मरीज के दाएँ कंधे में स्थित लगभग 26 × 12 × 21 सेमी लंबा ट्यूमर निकाल मरीज को न सिर्फ दर्द से मुक्ति दिलाई, बल्कि एक जटिल सर्जरी को भी बखूबी अंजाम दिया।

लखनऊ । राजधानी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के शल्य चिकित्सकों ने 59 वर्षीय व्यक्ति के कंधे से लगभग साढ़े तीन किलो का एक विशाल लाइपोमैटस ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। यह सर्जरी शल्य विभागाध्यक्ष डा. आनंद मिश्र एवं उनकी टीम द्वारा की गयी। चिकित्सकों ने मरीज के दाएँ कंधे में स्थित लगभग 26 × 12 × 21 सेमी लंबा ट्यूमर निकाल मरीज को न सिर्फ दर्द से मुक्ति दिलाई, बल्कि एक जटिल सर्जरी को भी बखूबी अंजाम दिया।

छोटी सी सूजन ने धीरे-धीरे लिया बड़ा स्वरूप

दरअसल मरीज अशोक कुमार, 59 वर्ष, निवासी शंकरपुर, मड़ियाव, लखनऊ के दाएँ कंधे के पीछे लगभग 3 वर्ष पहले छोटी सी सूजन हुई थी। समय के साथ यह बढ़कर विशाल आकार की हो गई, जिससे दर्द और दैनिक कार्यों में दिक्कत होने लगी। उपचार के लिए अशोक ने सिविल अस्पताल के शल्य विभाग में परामर्श लिया। 15 जुलाई, 2026 को शल्य विभागाध्यक्ष डा. आनंद मिश्र और जूनियर रेजिडेंट-I डॉ. विनोद कुमार वर्मा की टीम ने परीक्षण कर विशाल लाइपोमा का निदान किया।

मरीज पूरी तरह स्वस्थ, अस्पताल से डिस्चार्ज

सभी प्री-ऑपरेटिव जांचों के बाद उन्हें भर्ती किया गया। 17 जुलाई, 2026 को डॉ. आनंद मिश्र के नेतृत्व में डॉ. विनोद कुमार वर्मा, ओटी असिस्टेंट सुदेश कुमार और पूरी शल्य टीम ने ऑपरेशन किया। ट्यूमर को बिना किसी जटिलता के पूरी तरह निकाल दिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हुआ और घाव भी ठीक से भरा। पूर्णतः स्वस्थ होने पर 20 जुलाई, 2026 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

असामान्य सूजन या गांठ की न करें अनदेखी

वहीं शल्य विभागाध्यक्ष डा. आनंद मिश्र ने कहा कि समय पर परामर्श और उपचार से ऐसी बीमारियों का सफल इलाज संभव है। उन्होंने सलाह दी कि शरीर में कहीं भी असामान्य सूजन या गांठ दिखे तो उसे अनदेखा न करें, तुरंत योग्य शल्य चिकित्सक से मिलें।

इसे भी पढ़े..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां