गंगटोक।7WorkersDead : सिक्किम के नामची जिले के सामरदुंग (झोलुंगे) स्थित एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गई है। जिला प्रशासन ने मंगलवार सुबह 4:40 बजे इसकी पुष्टि की है। हादसे के बाद सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, बरामद किए गए सात शवों को पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए सिंगताम जिला अस्पताल, एसटीएनएम अस्पताल गंगटोक तथा नामची जिला अस्पताल भेजा गया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नामची जिला प्रशासन, अधिकारियों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिक्किम पुलिस, फायर और इमरजेंसी सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर लगातार ऑपरेशन चला रहा है। एसएसडीएमए स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर अनूपा टमलिंग ने बताया कि, “ऐसी संभावना है कि लगभग 27 मजदूर सुरंग में फंसे हुए हैं। हालांकि, सुरंग के अंदर की स्थिति के बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिली है, इसलिए सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।”
उन्होंने बताया कि नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की एक टीम टनल में दाखिल हो गई है और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि एनडीआरएफ टीम के लौटने के बाद ही यह साफ जानकारी मिल पाएगी कि कितने श्रमिकों अंदर हैं और उनकी हालत कैसी है। गौरतलब है कि सोमवार दोपहर समरडोंग में एक सुरंग के अंदर कथित तौर पर गैस लीक होने की घटना सामने आई। इस घटना के बाद सुरंग के अंदर काम कर रहे लोग फंस गए और उन्हें बचाने के लिए संबंधित एजेंसियों को तैनात किया गया है।
आस्था पर डकैती : Tinnu के ठिकानों पर छापा, कार और महंगी बाइक बरामद
