FiveDeaths : मुजफ्फरनगर में बारिश से ढहा मकान,​ पिता समेत चार बच्चों की दबकर मौत

House collapses due to rain in Muzaffarnagar; father and four children crushed to death.

हादसे के बाद हबीबपुर सीकरी गांव में चीख-पुकार मच गई।

मुजफ्फरनगर। FiveDeaths : यूपी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में भारी बारिश और हवा चलने से रविवार रात कच्चा मकान गिरने से सात लोग मलबे में दब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। पिता इस्लाम और उनके चार बच्चों की मौत हो गई। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हबीबपुर सीकरी गांव में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ ही देर पहले तक बच्चे खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, वहां पर मौत का मातम पसर गया। बस्ती में शोर मचा तो पहले ग्रामीण कुछ समझ नहीं पाए। करीब एक घंटे तक सिर्फ घायल होने की जानकारी ही दी जाती रही लेकिन देर रात परिवार के मुखिया और चार बच्चों की मौत से गांव में मातम का पसर गया।

प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि मजदूर परिवारों ने अपनी पिछली दीवार पक्की की हुई है, जबकि आगे का हिस्सा कच्चा है। रविवार रात बारिश के कारण ईंटों की दीवार गिरने के कारण ही छत गिरी और पूरा परिवार मलबे में दब गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल देर रात स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां पर हादसे में घायल दो बच्चों को भर्ती कराया गया है। अग्रवाल ने बताया कि परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

पत्नी और दो बच्चे बच गए

हादसे के वक्त इस्लाम की पत्नी जैबून मोहल्ले में ही गई हुई थी। उसके साथ 14 साल की बेटी शहजादी और शुभान भी चला गया। इसी वजह से यह तीनों हादसे की चपेट में आने से बच गए। परिवार में कुल 10 सदस्य थे, इनमें पांच की मौत हो गई और दो घायल है। मां व दो बच्चे सकुशल बच गए।

यह हुए हादसे का शिकार

इस्लाम (58) मजदूरी करता था। रात को वह अपने छह बच्चों बेटी रुकैया (8) रुखसार (10), अलसीबा (4), सुमैया (7), आहद (5) और एक साल के जीशान के साथ घर में खाना खा रहा था । इसी दौरान पहले मकान की एक दीवार गिरी, फिर छत ढह गई। इससे खाना खा रहा पूरा परिवार मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया। घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।वहां इस्लाम, रुखसार, आहद, अलसीबा और जीशान को मृत घोषित कर दिया गया। रुकैया और सुमैया गंभीर रूप से घायल हैं। प्रधान प्रमोद शर्मा ने बताया कि रविवार रात हादसे के बाद करीब नौ बजे ग्रामीणों को जानकारी मिली। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य किया।

आस्था पर डकैती: मनीष यादव ने कबूला Tinnu के इशारे पर करता था चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां