Mathura। यूपी के मथुरा के रेलवे स्टेशन की बंद पड़े रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) केबिन में मानव शव के अवशेष मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं। केबिन के आसपास कुत्तों का झुंड शव के अवशेषों को नोच रहा था। पास में ही महिला की पजामी के अलावा तीन आधार कार्ड पड़े मिले । जीआरपी ने अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
जीआरपी को गुरुवार शाम को कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि यार्ड के निकट बंद हो चुकी पुरानी आरआरआई केबिन में मानव खोपड़ी पड़ी है। इसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मानव खोपड़ी व अन्य अंग इधर-उधर पड़े थे, जिन्हें कुत्ते नोंच रहे थे। केबिन की रैंप पर लाल रंग की पजामी और उसके पास तीन आधार कार्ड पड़े थे, जिनमें दो पुरुष और एक महिला का था।
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि अवशेषों को एकत्र कर बरामद कर लिया और शिनाख्त की जा रही है। ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि अवशेष पुरुष के हैं या महिला के हैं। वहीं आधार कार्ड किसके है,इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकें।
