बस चालक के प्यार में पागल दामिनी ने ​पति को सांप से डसवाकर मारा पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर पकड़ी गई

Damini, madly in love with a bus driver, had her husband killed by a snakebite; she was caught after insisting that no post-mortem be conducted.

दामिनी ने परिवार के सामने कहा कि अतुल कहते थे मेरे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना।

मेरठ। Killed by snakebite यूपी के मेरठ ​से चौंकाने वाली खबर सामने आई यहां एक महिला ने बस चालक युवक के प्रेम में पागल होकर पति को रास्ते हटाने के लिए सांप से डसवारकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी पत्नी पति के शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़ गई,वो ड्रामा करती रही। अस्पताल में दिखाने के बाद शव को झाड़-फूंक के लिए भी लेकर गए थे। फिर उसने परिवार के सामने कहा कि अतुल कहते थे मेरे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना।स्कूल संचालक अतुल पंवार की हत्या के बाद उनकी पत्नी दामिनी भड़ाना और प्रेमी तुषार ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए ड्रामा रचा। शनिवार को पुलिस ने पत्नी दामिनी, प्रेमी तुषार और सांप उपलब्ध कराने वाले उदय व सोनू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

नींद की गोलियां खिलाकर और सांप से डसवाया

हत्या के तुरंत बाद आरोपी स्कूल संचालक अतुल को अस्पताल ले गए और बाद में झाड़-फूंक के बहाने उसे दूर ले गए ताकि पोस्टमार्टम से बचा जा सके। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को नींद की गोलियां खिलाकर और सांप से डसवाकर अतुल की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह सात बजे दामिनी ने तुषार को दोबारा फोन कर बुलाया। तुषार स्कूल वैन लेकर उनके घर पहुंचा। इसके बाद दामिनी ने हत्या को सर्पदंश का हादसा बताते हुए शोर मचाया। वे दिखावे के लिए अतुल के शव को स्कूल वैन में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि जब तुषार को लगा कि पुलिस और परिजनों को उन पर शक हो रहा है तो उसने झाड़-फूंक का नाटक शुरू किया। इस बहाने वे शव को चेतावला गांव ले गए, जहां झाड़-फूंक करने वाले ने भी उसे मृत ही बताया।

पोस्टमार्टम कराने से किया मना

जब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा तो दामिनी चिल्लाने लगी और विरोध किया। उसने पुलिस और परिजनों से कहा कि अतुल जीवित रहते हुए अक्सर कहते थे कि मरने के बाद उनका पोस्टमार्टम न कराया जाए। पत्नी की इस अजीबोगरीब दलील पर मृतक के पिता अजब सिंह और भाई (नोएडा पुलिस के हेड कांस्टेबल) कुलदीप ने सवाल खड़े किए कि क्या अतुल को पहले से पता था कि उनकी हत्या होने वाली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश के निशान की पुष्टि हुई है, लेकिन मौत का सटीक कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। भाजपा युवा मोर्चा के हस्तिनापुर मंडल अध्यक्ष सूरज सोनी ने बताया कि अतुल उनके संगठन के सक्रिय पदाधिकारी थे। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले में पत्नी, प्रेमी और सांप लाने वाले दो साथियों समेत कुल चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच जारी है।

भाई ने बनाई दूरी

वारदात के बाद दामिनी के मायके वाले भी उससे दूरी बनाने लगे हैं। उसके भाई ने थाने पहुंचकर कहा कि आज से हमारा दामिनी से कोई रिश्ता नहीं है। अब हमारे घर कभी मत आना। वहीं, आरोपी दामिनी और तुषार पछवाता करते नजर आए। तुषार ने दामिनी से यहां तक कहा कि मैंने तेरे चक्कर में आकर अपना घर बर्बाद कर लिया।

आस्था पर डकैती: एसआईटी जांच रिपोर्ट में AnilMishra पर गंभीर आरोप, सुभाष भी हेरफेर में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां