Major Disaster Averted : बर्निंग ट्रेन से बनने से बची राजधानी एक्सप्रेस, कोच में आग देखकर यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Rajdhani Express narrowly escapes becoming a 'Burning Train'; panic ensues among passengers upon spotting fire in a coach.

चना मिलते ही मेडिकल टीम और बचाव राहत टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

कोटा। Major Disaster Averted: त्रिवेंद्रम से हजरत निेजामुददीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार अल सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सर्तकता से यात्रियों को उस कोच से उतारने के साथ् ही उनकी सामान को दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया गया । शुरूआती जांच में आग की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। यह हादसा कोटा मंडल के विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिचा स्टेशनों के बीच हुआ। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते उसने ट्रेन के थर्ड एसी और एसएलआर कोच को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही कोटा रेलवे स्टेशन पर हूटर बज उठा। इसके बाद मेडिकल टीम और बचाव राहत टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

‘राहत ट्रेन कोटा से रवाना’

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन को कोटा से रवाना कर दिया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं डीआरएम सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और भारी पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंच गया। जिस कोच में आग लगी, उसके यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनके सामान को भी दूसरे कोच में शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।

धुआं फैलता देख सहमे यात्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय अधिकांश यात्री अपने-अपने केबिन में सो रहे थे। अचानक कोच से धुआं उठता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन रुकते ही यात्री अपना सामान लेकर जल्दबाजी में नीचे उतरने लगे। हालांकि कई यात्रियों का सामान ट्रेन में ही रह गया। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर तुरंत ओएचई (OHE) यानी बिजली सप्लाई बंद करवा दी। इसके चलते कोटा रेल मंडल के इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। रेलवे की टीम ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रेन में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि रेलवे अधिकारी आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

RoadAccident : बांदा में तेज रफ्तार स्कार्पियो डीसीएम में घुसी, हादसे में चार लोगों की सांसे थमी, मची चीख-पुकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother