बांदा। RoadAccident यूपी के बांदा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, यहां गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गैस लदे ट्रक में पीछे से जा घुसा इस हादसे में मां—बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए, लेकिन हादसे की भयावहता के आगे एयरबैग भी काम न आए और मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई।
महोबा जिले के कबरई के बांदा चौराहे में रहने वाले अजीत विश्वकर्मा परिवार के साथ पैतृक गांव रामगढ़, थाना जीयनपुर जिला आजमगढ़ गए थे। पूर्वांचल में परंपरा के अनुसार परिवार साल में एक बार गोत्र पूजा में शामिल होता है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अजीत दो गाड़ियों से परिजनों को लेकर गांव गए थे। छोटी बहन के लिए रिश्ता देखने भी जाना था। वहां का कार्यक्रम खत्म होने के बाद बुधवार देर शाम वह सभी को लेकर कबरई के लिए निकले थे। रास्ते में थकान और नींद महसूस होने पर प्रयागराज के पास अजीत ने होटल में गाड़ी रोककर कुछ देर आराम भी किया। इसके बाद सुबह जल्दी यात्रा फिर शुरू की। परिजनों के मुताबिक कबरई पहुंचने से पहले ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हथौड़ा गांव के पास उसे दोबारा झपकी आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
171 किमी पर चल रही थी कार
अजीत अक्सर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान तेज रफ्तार में स्कार्पियो चलाते हुए वीडियो बनाता था। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी ड्राइविंग से जुड़ी रील और पोस्ट साझा करता रहता था। कुछ दिन पहले ही उसने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियो को 171 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया था। वीडियो में स्पीडोमीटर की सुई 171 पर दिखाई दे रही थी।
यह हुए हादसे के शिकार
हादसे में अजीत की मां प्रेमशिला (50), दादी चंद्रावती (80), चाची निशा (40) और चचेरी बहन रिया (20) के साथ स्कार्पियो से कबरई स्थित घर जाने के लिए निकले थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे हथौड़ा गांव के पास अजीत को झपकी आ गई। करीब 120 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे इंडेन गैस सिलिंडर लदे डीसीएम में पीछे से जा घुसी,जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
