BuildingFire: दिल्ली में भीषण आग ने मचाई तबाही,चार मंजिला बिल्डिंग में फंसे लोग, 9 लोगों के शव बरामद, 20 को बचाया

Massive Fire Wreaks Havoc in Delhi: People Trapped in Four-Story Building; Four Bodies Recovered, 20 Rescued

कुछ लोगों के अभी भी बिल्डिंग में फंसने की आंशका जताई जा रही है।

नई दिल्ली। BuildingFire राजधानी दिल्ली में शनिवार देर रात शाहदरा के विवेक विहार में एक 4-मंजिला भवन को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने और लोगों को बचाने में जुट गए। कुछ लोग तो जान बचाकर भाग निकले कुछ उसी में फंसकर जान गंवा बैठे, अब तक आग से 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई बाकी की तलाश जारी है। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आग बुझाने के लिए 10 से ज़्यादा दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने बालकनी के रास्ते करीब 20 लोगों को बचाया, पीछे के फ्लैट्स से कुछ लोग फिर भी बाहर आ गए हैं। कुछ लोगों के अभी भी बिल्डिंग में फंसने की आंशका जताई जा रही है।

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया विवेक विहार में एक चार-मंजिला इमारत के एक घर में आग लग गई, जिसमें दूसरी मंज़िल पर कुछ लोगों की जान चली गई।  जब तक DNA जांच नहीं हो जाती, तब तक हम पीड़ितों का लिंग (gender) पता नहीं लगा पाएंगे। कुल नौ शवों की पुष्टि हो चुकी है। हम अभी भी और लोगों की तलाश कर रहे हैं। लोग इसका कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं, लेकिन घटना के सही कारण के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है।

Truck Crushes Three : कन्नौज में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, तीन लोगों की गई जान, बच्ची गंभीर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother